सुल्तानपुर में गोमती मित्र मंडली ने किया सीताकुंड का उद्धार
गाँव कनेक्शन 19 April 2017 5:03 PM GMT

अभिषेक सिंह (कम्युनिटी जर्नलिस्ट)
सुल्तानपुर। गोमती मित्र मंडल की टोली ने सुल्तानपुर में उस कार्य को कर दिखाया जो कई वर्षों से प्रशासन नहीं कर पाया। गोमती मित्र मंडली ने गोमती नदी को आदि गंगा-गोमती में पुनः परिवर्तित कर पूजन एवं दर्शन योग्य बना डाला।
देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप
पेशे से अधिवक्ता सीता कुंड निवासी रुद्र प्रताप सिंह ने गोमती मित्र मंडली का गठन किया। आज से पांच से सात वर्ष पहले सीताकुंड घाट पशुओं और जंगली जानवरों बसेरा हुआ करता था। रुद्र ने गोमती मित्र मंडल समिति की स्थापना कर स्वच्छ बनाने का जो संकल्प लिया वो आज पूर्ण रूप से पूरा होता दिख रहा है।
ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।
Next Story
More Stories