रोमांचक होगा गोविंद नगर विधानसभा का मुकाबला 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
रोमांचक होगा गोविंद नगर विधानसभा का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के बाल चन्द्र मिश्र नलगातार चार बार जीते थे चुनाव

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

कानपुर। किसी समय एशिया की सबसे बड़ी विधानसभा के रूप में चर्चित गोविंद नगर विधानसभा में वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी के सत्यदेव पचौरी विधायक हैं। इसके पहले यह विधानसभा कांग्रेस के विधायक अजय कपूर के पास थी, परन्तु अजय कपूर वर्तमान में किदवई नगर विधान सभा से विधायक हैं। इस बार भी भारतीय जनता पार्टी के सत्यदेव पचौरी पर ही आलाकमान ने भरोसा जताया है।

गोविन्द नगर विधान सभा हमेशा ही कानपुर की सबसे महत्वपूर्ण विधान सभा रही है। 1967 से लेकर 2012 तक के चुनाव में 1967, 1969, 1980, 1985, 2000 और 2007 में विधानसभा में कांग्रेस का कब्जा रहा, जबकि 1989, 1991, 1993, 1996 और 2012 के चुनाव में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी काबिज रही। सन 1974 में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया और 1970 में जनता पार्टी ने यहाँ से चुनाव जीता था। भारतीय जनता पार्टी के बाल चन्द्र मिश्र ने तो यहाँ से 1989 से 1996 तक लगातार चार चुनाव जीते थे।

2012 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सत्यदेव पचौरी गोविंद नगर विधानसभा से 57,156 मत पाकर के विजयी हुए थे। वहीं दूसरे स्थान पर कांग्रेस के डॉ. शैलेन्द्र दीक्षित को 44,779 मत मिले थे।

सपा से योगेंद्र कुशवाहा मैदान में

गोविन्द नगर विधानसभा सीट से सपा ने योगेन्द्र कुशवाहा को तो बसपा ने निर्मल तिवारी को मैदान में उतारा है। योगेन्द्र कुशवाहा यहां के लिए एक अनजाना चेहरा हैं। जबकि निर्मल तिवारी ने पिछला विधान सभा चुनाव बसपा के प्रत्याशी के रूप में कानपुर की ही कल्याणपुर विधान सभा से लड़ा था, जहां वह 37,862 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। यहाँ पर इनकी लड़ाई बीजेपी के मौजूदा विधायक सत्यदेव पचौरी से है। वही सपा कांग्रेस गठबंधन के बाद यहाँ का मुकाबला बहुत ही रोमांचक हो गया है।

This article has been made possible because of financial support from Independent and Public-Spirited Media Foundation (www.ipsmf.org).

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.