#स्वयंफेस्टिवल: कन्नौज में छात्रों ने लाख बहोसी पक्षी बिहार में देसी व मेहमान पक्षियों से बढ़ाई दोस्ती

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   2 Dec 2016 5:13 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
#स्वयंफेस्टिवल: कन्नौज में छात्रों ने लाख बहोसी पक्षी बिहार में देसी व मेहमान पक्षियों से बढ़ाई दोस्तीलाख बहोसी पक्षी बिहार कन्नौज का भ्रमण करते छात्र।

कन्नौज। स्वयं फेस्टिवल में स्कूली बच्चों ने लाख बहोसी पक्षी बिहार का भ्रमण कर कई दुर्लभ प्रजातियों की पक्षियों व बाहर से आए मेहमान पक्षियों के बारे में जाना समझा। देश के पहले ग्रामीण अख़बार गाँव कनेक्शन की चौथी वर्षगांठ पर गाँव कनेक्शन फाउंडेशन 2-8 दिसम्बर स्वयं फेस्टिवल 2016 का उत्तर प्रदेश के 25 जिले में आयोजन कर रहा है।

जिला वन अधिकारी आरके सिंह ने जेपीएस, सेन्ट जेवियर्स और कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कन्नौज के बच्चों को लाख बहोसी पक्षी बिहार को घुमाया। साथ ही बच्चों के कई सवालों का जवाब दिया।

जिला वन अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि लाख बहोसी पक्षी बिहार कब बना और यहां नाइजेरिया, अमेरिका, दक्षिण कोरिया आदि कई देशों से पक्षी आते हैं।

राजा हर्षबर्धन की नगरी कन्नौज से लगभग 40 किलोमीटर तिर्वा तहसील की इंदरगढ़ क्षेत्र के पास ये झील स्थित है, बहोसी झील तथा लाख झील दो अलग-अलग झीलें हैं, जिसमें इनके बीच की दूरी लगभग छह किलोमीटर है, बहोसी झील पर स्थित पक्षी संग्रह स्थल भी हैं।

कई स्कूलों के 500 छात्रों ने पक्षी संग्रह स्थल घूमा। इसी बीच बच्चों को लाख बहोसी पक्षी बिहार पर आधारित एक फ़िल्म भी दिखाई गई।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.