चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने किया लोहिया अस्पताल का निरीक्षण 

Deepanshu MishraDeepanshu Mishra   7 April 2017 5:46 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने किया लोहिया अस्पताल का  निरीक्षण लोहिया अस्पताल में ब्लड बैंक का निरीक्षण करते चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री। 

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

लखनऊ। विश्व स्वास्थ्य दिवस के दिन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने आज लोहिया अस्पताल का निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने अस्पताल में सफाई और अव्यवस्था पर ध्यान देने को कहा।

डॉ. महेंद्र सिंह ने पहले लोहिया में ई-रक्तकोष का उद्घाटन किया उसके बाद पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया, उस समय उसके साथ अस्पताल का स्टाफ भी मौजूद रहा। डॉ. महेंद्र सिंह ने ई-रक्तकोष का उद्घाटन करने के बाद ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। ब्लड बैंक में मंत्री ब्लड देने आये लोगों से भी मुलाक़ात की। उसके बाद मंत्री एक्स-रे रूम का निरीक्षण किया।

इसके बाद मंत्री ने महिला प्रसूति विभाग, सामान्य कक्ष में और अन्य सभी जगहों का निरीक्षण किया। अस्पताल में कई जगह पर गन्दगी पाए जाने पर मंत्री ने कहा अस्पताल में गन्दगी बिलकुल भी नहीं होनी चाहिए क्योंकि सबसे ज्यादा साफ़ रहने वाली जगह अस्पताल ही होती है।

सफाई में जोर देने को कहा।

मंत्री ने वेंटीलेटर के लिए निदेशक से जानकारी ली उन्होंने बताया कि संस्थान में पांच वेंटीलेटर में से दो वेंटीलेटर चल रहे हैं जिनमें से तीन खराब है। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अस्पताल में कोई भी मशीन खराब नहीं होनी चाहिए। अस्पताल में जो भी मशीन खराब हैं उसके लिए लिखित में विभाग को भेजें, जिससे इसकी व्यवस्था करवाई जा सके।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.