पशुधन, मत्स्य कैबिनेट और राज्यमंत्री ने संभाला पदभार, लिया विभाग का जायजा

Diti BajpaiDiti Bajpai   23 March 2017 4:35 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पशुधन, मत्स्य कैबिनेट और राज्यमंत्री ने संभाला पदभार, लिया विभाग का जायजापशुधन, मत्स्य और लघु सिंचाई कैबिनेट मंत्री एस पी सिंह बघेल और पशुधन एवं मत्स्य, राज्य सम्पत्ति, नगर भूमि राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद ने अपना पदभार संभाला।

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

लखनऊ।“प्रदेश में अवैध रुप चल रहे सभी बूचडखानो को बंद किया जाए, जिनके पास लाइसेंस है और वह मानकों को पूरा नहीं कर रहे है। उन पर कार्रवाई हो कोई भी बीच का रास्ता न अपनाया जाए। या तो बंद करे या मानकों को पूरा करे।” ऐसा कहना था पशुधन, मत्स्य और लघु सिंचाई कैबिनेट मंत्री एस पी सिंह बघेल का।

बाबूगंज स्थित पशुपालन विभाग निदेशालय में गुरुवार को पशुधन, मत्स्य और लघु सिंचाई कैबिनेट मंत्री एस पी सिंह बघेल और पशुधन एवं मत्स्य, राज्य सम्पत्ति, नगर भूमि राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद ने अपना पदभार संभाला।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के अवैध बूचड़खानों को बंद करने निर्देश के बाद प्रदेश के कई जिलों में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। मेरठ, अलीगढ़ समेत कई जिलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 23 बूचड़खाने सील कर दिए गए।

पदभार संभालते हुए राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद ने कहा, प्रदेश के सभी पशुचिकित्सालयों में पशुचिकित्सकों को समय पर कार्यालय पंहुचाना जरुरी है। ताकि समय से पशुओं को इलाज मिल सके।”

इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एस पी सिंह बघेल ने निदेशालय के सभी कर्मचारियों स्वच्छ भारत अभियान की शपथ भी दिलाई।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.