ऑनलाइन पंजीकरण से किसानों को मिलेगी जानकारी

Swati ShuklaSwati Shukla   9 Feb 2017 12:41 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
ऑनलाइन पंजीकरण से किसानों को मिलेगी जानकारीऑनलाइन पंजीकरण कराने से किसानों को नई तकनीकों और उन्नतशील खेती की जानकारी दी जाएगी।

स्वाती शुक्ला, स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

लखनऊ। ऑनलाइन पंजीकरण कराने से किसानों को नई तकनीकों और उन्नतशील खेती की जानकारी दी जाएगी। अचार संहिता के खत्म होने के बाद तकनीकी प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए कृषि विभाग ने जिले स्तर पर कैलेंडर तैयार कर लिया है। कृषि गोष्ठियों के माध्यम से विशेषज्ञ किसानों को तकनीकी जानकारी देंगे।

इस संबंध में उपकृषि निदेशक मुख्यालय डीपी सिंह बताते हैं, “ऑनलाइन पंजीकरण से किसानों को नई तकनीकी की जानकारी के साथ-साथ किसान मेला और गोष्ठी की जानकारियां दी जाएंगी। वहीं, ब्लॉक स्तर पर फसलों की सुरक्षा से लेकर कटाई के बारे में जानकारी दी जा रही है। बुवाई से पहले तकनीकी प्रशिक्षण दे दिया जाएगा। इसके अलावा किसानों के मोबाइल पर मौसम और शासन से सूचनाओं के बारे में जानकारियां भी दी जाएंगी।” किसानों की सुविधा के लिए उन्हें घर बैठे अपने मोबाइल फोन से टोल फ्री नंबर (18002001050) पर पंजीयन कराने की सुविधा दी जा रही है। पंजीकृत किसानों को बीज के साथ ही बोआई और सिंचाई के यंत्रों पर अनुदान दिया जाता है। अनुदान राशि का लाभ सीधे किसानों को मिल सके, इसके लिए किसानों को विकास खंडों में अपना पंजीयन कराना होता है। पंजीयन के बाद ही किसानों को अनुदान मिलेगा, जो सीधे किसानों के खाते में जाएगा।

This article has been made possible because of financial support from Independent and Public-Spirited Media Foundation (www.ipsmf.org).

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.