#स्वयंफेस्टिवल में फैजाबाद में कैदियों ने खेला शतरंज
गाँव कनेक्शन 5 Dec 2016 11:20 AM GMT

स्वयं डेस्क
फैजाबाद। फैजाबाद भी गाँव कनेक्शन फाउंडेशन के स्वयं उत्सव में पूरी तरह से डूब चुका है। दो से आठ दिसंबर के बीच ढेरों आयोजन होंगे जिससे ग्रामीण, छात्र और महिलाएं लाभान्वित होंगे। जेल में कैदियों के लिए शतरंज, बैडमिंटन व वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
इससे पहले उत्सव की शुरुआत आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि फैजाबाद से हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन वीसी हसीब अख्तर ने किया। इसमें निदेशक पीआर डा पी सिंह और निदेशक शोध डा भावना सिंह भी अतिथि थे। कार्यक्रम का संचालन आरआर सिंह ने किया।
किसानों को रबी फसल की जानकारी दी
कार्यक्रम में भारी संख्या में किसान आए थे। उन्हें रबी फसलों के उत्पादन को लेकर एचओडी एग्रोनामी डा जयदेव शर्मा ने जानकारी दी। रबी फसलों के उत्पादन के बारे में डा केके वर्मा ने बताया कि कैसे इसकी फसल को प्रभावी बनाएं।
दूसरी ओर संतुलित आहार पर एचओडी होम साइंस डा सुमन मौर्य ने लोगों को जागरूक किया। वेजिटेबल क्राप प्रोडक्शन डा पीके सिंह ने बताया कि सब्जियों की पैदावार कैसे बढ़ाई जाए। मवेशियों को बीमारी से बचाने के लिए पशुपालन एचओडी डा नमिता जोशी ने कई उपाय बताए।
आगंतुकों में कुछ लोग मछली पालन पर जानकारी चाहते थे। उन्हें भी पर्याप्त जानकारी मिली। प्रोग्रेसिव फार्मर विवेक ने सारे किसानों को विवि में इकटठा करने में योगदान किया। इसके बाद किसानों को पूरे विवि में घूमाया गया।
More Stories