यूपी में धान खरीद की रफ्तार रही सुस्त

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
यूपी में धान खरीद की रफ्तार रही सुस्तधान खरीद में मिर्जापुर मंडल टॉप, मेरठ मंडल रहा फिसड्डी

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में धान खरीद के दो महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी धान खरीद की रफ्तार काफी कम रही। नोटबंदी के साथ-साथ किसानों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा। जनवरी में खरीफ विपणन वर्ष 2016-17 की धान क्रय समीक्षा में सभी मंडलों में खरीद की स्थिति का खुलासा हुआ जिसमें पिछले वर्ष की अपेक्षा अभी भी 5.2 प्रतिशत खरीद कम हुई है। धान खरीद में अभी तक मिर्जापुर मंडल टॉप पर है वहीं मेरठ मंडल सबसे नीचे है।

उत्तर प्रदेश के सभी 18 मंडलों में धान खरीद की हुई समीक्षा में जो रिपोर्ट सामने आई है उसमें मिर्जापुर मंडल टॉप पर है। वहीं मेरठ मंडल सबसे नीचे है। यहां तो अभी तक खरीद शुरू ही नहीं हुई है। आजमगढ़, बस्ती और गोरखरपुर मंडल में भी खरीद की स्थिति संतोषजनक नहीं है। खरीद की निराशाजनक स्थिति पर अपर आयुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

बस्ती जिले के किसान शिव नंदन सिंह (54 वर्ष) बताते हैं, "इस वर्ष बारिश अच्छी होने के कारण पैदावार धान की खेती अच्छी हुई। जब धान तैयार हुआ तो खरीद केंद्र गोरखपुर के कृषि वैज्ञानिक संजीत कुमार का कहना है, "इस साल अच्छी बारिश के कारण करीब-करीब सभी मंडलों में धान की अच्छी पैदावार हुई है। कुछ जिलों में बाढ़ के कारण कुछ नुकसान जरूर हुआ, लेकिन इतना भी नहीं कि धान खरीद की स्थिति इतनी बदतर हो जाए।"

नौ जनवरी को खरीफ विपणन वर्ष 2016-17 की धान क्रय समीक्षा में सभी मंडलों में खरीद की स्थिति का खुलासा हुआ। रिपोर्ट के अनुसार पूरे प्रदेश में 49.82 फीसद खरीद के साथ मिर्जापुर मंडल टॉप पर है। वहीं शून्य फीसद खरीद के साथ मेरठ मंडल सबसे नीचे है। बरेली मंडल 47.71 फीसद खरीद के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं वाराणसी मंडल जिसमें धान का कटोरा कहा जाने वाला चंदौली जनपद भी शामिल है वह 43.35 फीसद खरीद के साथ तीसरे स्थान पर है। शेष बस्ती, गोरखपुर और आजमगढ़ मंडल की स्थिति काफी निराशाजनक है। यहां क्रमश: 5.5, 9.0 व 8.06 फीसद खरीद हुई है।

किस मंडल में कितनी हुई खरीद

सबसे ऊपर और सबसे नीचे रहने वाले मंडलों के अलावा सहारनपुर मंडल में 10.07, मुरादाबाद में 18.62, लखनऊ में 11.26, आगरा में 12.24, अलीगढ़ में 28.30, कानपुर में 17.65, फैजाबाद में 18.93, देवी पाटन में 11.08, इलाहाबाद में 26.63, झांसी में 10.13 और चित्रकूट मंडल में 22.53 फीसद (संपूर्ण आंकड़ा नौ जनवरी की समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार) धान की खरीद हुई है।

प्रदेश में धान खरीद की स्थिति

  • 3800000 एमटी की खरीद का लक्ष्य है प्रदेश भर में।
  • 10.78 लाख एमटी अब तक हुई है खरीद।
  • 961831.52 एमटी प्रदेश भर में हुई है खरीद।
  • 21.58 फीसद है खरीद का कुल औसत।
  • 5.2 फीसद गतवर्ष से कम हुई है अब तक खरीद।

This article has been made possible because of financial support from Independent and Public-Spirited Media Foundation (www.ipsmf.org).

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.