यूपी इस वर्ष बन सकता है भारत का सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक प्रदेश

Deepanshu MishraDeepanshu Mishra   18 Feb 2017 12:54 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
यूपी इस वर्ष बन सकता है भारत का सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक प्रदेशभारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ का 66वां स्थापना दिवस समारोह को उत्साहपूर्वक मनाया गया।

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

लखनऊ। भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ का 66वां स्थापना दिवस समारोह को उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर स्थापना दिवस आण्विक औषधि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग से पद्मश्री सम्मानित प्रोफेसर एमएम गोडबोले और परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान संजय गांधी, संस्थान के कार्यकारी निदेशक व परियोजना समन्वयक (गन्ना) डॉ. एसके शुक्ला और केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान के निदेशक डॉ. एस. राजन उपस्थित रहे। बिहार में संस्थान द्वारा प्रजनक बीज उत्पादन कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन से राज्य में गन्ने की उत्पादकता 10 टन/हेक्टेयर तथा चीनी परता में 0.6% की वृद्धि हुई है।

गन्ने की उन्नत प्रजातियों एवं वैज्ञानिक विधि से खेती करने से प्रदेश में गन्ने के उत्पादन में वृद्धि होने के साथ-साथ चीनी परता में भी वृद्धि हुई है, जिस वजह से इस वर्ष उत्तर प्रदेश भारत में चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक प्रदेश बन सकता है।
डॉ. एसके शुक्ला, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के कार्यकारी निदेशक

संस्थान की उपलब्धियां संस्थान के सभी पूर्ववर्ती एवं वर्तमान कर्मियों द्वारा किए गए अथक प्रयासों का परिणाम है।
डॉ. एस. राजन, केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान के निदेशक

उत्तर प्रदेश के गन्ना विभाग के सहयोग से संस्थान की शोध उपलब्धियों को चीनी मिलों तथा गन्ना किसानों तक पहुंचाने से वर्तमान में प्रदेश की 12 चीनी मिलों में 12% से अधिक का चीनी परता दर्ज की जा रही है।

This article has been made possible because of financial support from Independent and Public-Spirited Media Foundation (www.ipsmf.org).

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.