सूखे का आतंक: देश के 91 प्रमुख जलाशयों में जलस्तर 22% नीचे गिरा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
सूखे का आतंक: देश के 91 प्रमुख जलाशयों में जलस्तर 22% नीचे गिरा

नई दिल्ली (भाषा)। देश भयंकर सूखे का सामना कर रहा है। इसका सबूत देने वाला एक और तथ्य सामने आया है। देश के 91 प्रमुख जलाशयों में जल का स्तर घटकर उनकी कुल क्षमता के 22 प्रतिशत पर आ गया है, जो कि पिछले साल के मुकाबले 35 प्रतिशत कम है। केन्द्रीय जल संसाधन मंत्रालय के मुताबिक, 21 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान इन जलाशयों में 34.082 अरब घन मीटर (बीसीएम) पानी उपलब्ध था। इनकी कुल क्षमता 157.799 अरब घन मीटर की है।

पिछले साल की तुलना में इस साल उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब, ओडिशा, राजस्थान, झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में प्रमुख जलाशयों में जल का स्तर कम है।

केवल दो राज्यों- आंध्र प्रदेश और त्रिपुरा में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में बेहतर भंडारण है। पश्चिम बंगाल में जलस्तर पिछले साल के समान है। देश में सभी जलाशयों की अनुमानित जल भंडारण क्षमता 253.88 अरब घन मीटर है। 37 प्रमुख जलाशयों में पनबिजली संयंत्र लगे हैं जिनकी क्षमता 60 मेगावॉट से अधिक है।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.