सूखे से लड़ रहे यूपी को केंद्र से मिली 1300 करोड़ की राहत राशि
गाँव कनेक्शन 7 Jan 2016 5:30 AM GMT

लखनऊ। केंद्र सरकार ने सूखे से लड़ रहे उत्तर प्रदेश को राहत कार्यों के लिए 1,304.5 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं।
अपने 50 जि़लों में सूखा झेल रहे उत्तर प्रदेश ने केंद्र से 2,057 करोड़ रुपए की मदद मांगी थी। इसमें से 1,427 करोड़ रुपए विभिन्न सब्सिडी के लिए मांगे गए थे।
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रियों की हाई लेवल बैठक में राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से कुल 2,553.29 करोड़ रूपए की राहत राशि को मंजूरी दी गई। यूपी के अलावा आंध्र प्रदेश को 433.8 करोड़ रुपए और ओडिशा के लिए 815 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।
केंद्र अब तक सात राज्यों को सूखे से लडऩे के लिए 10,451.24 करोड़ रुपए बांट चुका है।
दिसम्बर-2015 में केंद्र के अपर सचिव राघवेन्द्र सिंह की अगुवाई में अधिकारियों की टीम ने प्रदेश में सूखे का जायजा लिया। प्रदेश सरकार ने सूखे की डरावनी तस्वीर से अवगत कराया और सूखा राहत के नाम पर केंद्र सरकार से करीब 2100 करोड़ रुपए मांगे थे।
More Stories