स्वयं फेस्टिवल : सीतापुर में दो दिसम्बर को छात्रों को उत्तर प्रदेश पुलिस सिखाएगी आत्मसुरक्षा के गुर

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   7 Dec 2016 1:45 PM GMT

स्वयं फेस्टिवल : सीतापुर में दो दिसम्बर को छात्रों को उत्तर प्रदेश पुलिस सिखाएगी आत्मसुरक्षा के गुरउत्तर प्रदेश पुलिस का हाईटेक कमांड सेन्टर।

विकास तोमर/ कंचन पंत

सीतापुर। सीतापुर जिला नैमिषारण्य तीर्थ के कारण पूरे देश में प्रसिद्ध है। स्वयं फेस्टिवल 2016 के तहत दो दिसम्बर को उत्तर प्रदेश पुलिस सीतापुर जिले के सिधौली ब्लाक में अटारिया के एसआरके इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही आधुनिक सुरक्षा सम्बंधी योजना से परिचित कराएगी।

उत्तर प्रदेश पुलिस टीम छात्र-छात्राओं को वूमेन पावर लाइन 1090, डायल 100, महिला प्रकोष्ठ, पावर एंजेल ई-एफआईआर ट्विटर सेवा’ जैसे पुलिस विभाग की सेवाओं के बारे में जानकारी देगी।

आप जानें कि पुलिस पुलिस विभाग की सेवाओं के बारे में:

डायल 100 :- सिर्फ 15 मिनट में पहुंचेगी पुलिस

डायल 100 परियोजना पूरे प्रदेश के लिए है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि आपदा में फंसे किसी व्यक्ति की सूचना पर 15 से 20 मिनट के भीतर पुलिस मौके पर पहुंचेगी। इसके लिए प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक केन्द्रीयकृत प्रणाली का विकास किया गया है जो कॉलसेंटर की भांति कार्य कर रहा है | लगभग 300 सीटों के प्रस्तावित इस कॉलसेंटर को मिलने वाली सभी कॉल्स रिकॉर्ड होंगी तथा यह वायरलेस, मोबाइल व इंटरनेट आदि से जुड़ा होगा |

यह प्रणाली समस्या के समाधान होने तक पुलिस कार्यवाही की लगातार समीक्षा करती रहेगी | इसके अधीन जिलों में जीपीएसयुक्त गाड़िया घटनास्थल पर कार्यवाही के लिए भेजा जाएगा|

वूमेन पावर लाइन-1090

उत्तर प्रदेश में महिला उत्पीड़न की घटनाओं को सख्ती से रोकने को प्रदेश सरकार ने वूमेन पॉवर लाइन 1090 की स्थापना की है | साल 2012 से यह सेवा निरन्तर कार्य कर रही है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में वूमेन पॉवर लाइन ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

वूमेन पावर लाइन 1090 सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निमित्त वर्ष 2014 में “Women Security App 1090” सेवा भी प्रारम्भ की गई है। इस सेवा से महिलाओं व लड़कियों में सुरक्षा की भावना बलवती हुई है।

वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090 की ताकत

एक राज्य, एक नंबर 1090 कोई भी पीड़ित महिला या उसकी महिला रिश्तेदार अपनी शिकायत इस नंबर पर नि:शुल्क दर्ज करवा सकती है। शिकायत करने वाली महिला की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। पीड़िता को किसी भी हालत में पुलिस थाने या किसी आफिस में नहीं बुलाया जाएगा। हेल्पलाइन में हर हाल में महिला पुलिस अधिकारी ही पीड़िता की शिकायत दर्ज करेगी। महिला पुलिस कर्मी अपने वरिष्ठ पुरूष पुलिस कर्मियों को पीड़ित की केवल उतनी ही जानकारी या सूचना उपलब्ध करवाएगी, जो विवेचना में सहायक हो सके। कॉल सेंटर दर्ज शिकायत पर तब तक काम करता रहेगा जब तक उस पर पूरी कार्रवाई नहीं हो जाती।

महिला सम्मान प्रकोष्ठ’’ का गठन

उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं, नाबालिग बच्चियों व मासूमों के साथ होने वाले अपराधों पर लगाम लगाने और उनके आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करवाने के लिए पुलिस महकमे में महिला सेल को और ताकतवर बनाते हुए महिला सम्मान प्रकोष्ठ का गठन किया है। इस सेल को सुरक्षा के साथ महिलाओं से जुड़े अन्य मामलों जैसे भ्रूण हत्या, देहातों में शौचालयों की कमी जैसे सामाजिक मुद्दों पर कार्रवाई में भी मदद करनी थी।

ईएफआईआर

महिलाए अब ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकतीं हैं। महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों में पुलिस को और अधिक संवेदनशील एवं उत्तरदायी बनाने के लिए जनसामान्य को इन अपराधों की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उत्तर प्रदेश में पहली बार उपलब्ध कराई गई है।

उत्तर प्रदेश पुलिस की ‘ट्विटर सेवा’

अब राज्य के 75 जिलों समेत कुल 122 ट्विटर हैंडल सक्रिय रूप से जनता की सेवा के लिए मौजूद हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ट्विटर के माध्यम से जनशिकायतों का निस्तारण करती है। पुलिस ‘ट्विटर सेवा’ राज्य के 75 जिलों समेत कुल 122 ट्विटर हैंडल सक्रिय रूप से जनता की सेवा के लिए मौजूद हैं। उत्तर प्रदेश भारत वर्ष में पहला ऐसा राज्य होगा जिसमें ट्विटर सेवा का उपयोग पूरे राज्य के समस्त जिलों में पुलिस विभाग करता है। इसके पूर्व भारत वर्ष में बंगलौर सिटी पुलिस द्वारा एक सीमित क्षेत्र में ट्विटर सेवा लॉच की गई है। यह महत्वपूर्ण सेवा देश के चुनिन्दा मंत्रालयों जैसे विदेश, रेलवे, वाणिज्य, पासपोर्ट मंत्रालयों में लागू की गई है।

‘ट्विटर सेवा’ जनशिकायतों को व्यवस्थित ढंग से निस्तारित करने के लिए ट्विटर पर आधारित सीआरएम (कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेन्ट) प्लेटफार्म है। इस साफ्टवेयर के माध्यम से शिकायतों को सम्बन्धित जिलों में प्रेषित किया जाएगा। प्रत्येक शिकायत का एक कोड जनरेट होगा जिसके आधार पर उनको ट्रैक किया जाएगा। कम्प्यूटर के एक कमांड से सेकेण्डों में पता लगाया जा सकेगा की किस जिले द्वारा इस मुख्यालय से प्रेषित की गई, कितनी शिकायतों का कितने समय में निस्तारण किया गया।

यूपी पुलिस का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सीतापुर के अतिरिक्त स्वयं फेस्टिवल 2016 के तहत 24 अन्य जिलों में हो रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से 25 जिलों के लाखों छात्र छात्राएं लाभाविंत होंगे।

सीतापुर में दो दिसम्बर को होने वाले कार्यक्रम इस प्रकार हैं:-

  1. खैराबाद ब्लाक के परागपुर में वर्मी कम्पोस्ट बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह समारोह दोपहर 2 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।
  2. कष्माड़ा ब्लाक के आरबीएसओ सिंह इंटर कालेज में इंटर स्कूल क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा। यह मैच दोपहर 2 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच होगा।
  3. कष्माड़ा ब्लाक के आरबीएसओ सिंह इंटर कालेज में मैजिक शो का आयोजन किया जाएगा। यह मैच दोपहर 3 बजे से दोपहर 3.30 बजे के बीच होगा।
  4. खैराबाद ब्लाक के कोलिया गाँव में पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह समारोह दोपहर 4 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। इसमें पशु पालन विभाग सहयोग करेगा।
  5. सिधौली ब्लाक अटारिया के एसआरके इंटर कालेज में लड़कियों को उद्यमी बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें अभिलाषा समिति सहयोग करेगी। यह समारोह सुबह 10 बजे से शुरू होकर सुबह 11 बजे तक चलेगा।
  6. सिधौली ब्लाक अटारिया के एसआरके इंटर कालेज में यूपी पुलिस छात्रों-छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा दी जा रही आधुनिक सुरक्षा सम्बन्धी जानकारियां देगा।

This article has been made possible because of financial support from Independent and Public-Spirited Media Foundation (www.ipsmf.org).

Sitapur Uttar Pradesh Police Rural Newspaper Gaon Connections Fourth Anniversary स्वयं फेस्टिवल 2016 Swayam Festival 2016 SRK Inter College Ataria Sidhauli Block 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.