#स्वयंफेस्टिवल: सिद्धार्थनगर में महिलाओं किसानों को बताया कैसे करें चने की खेती

#स्वयंफेस्टिवल: सिद्धार्थनगर में महिलाओं किसानों को बताया कैसे करें चने की खेतीमहिला किसानों को खेती के गुर सिखातीं किसान प्रशिक्षक मनीषा पाण्डेय।

स्वयं डेस्क/ दीपांकर त्रिपाठी

सिद्धार्थनगर। चना रबी ऋतु में उगायी जाने वाली प्रमुख दलहन फसलों में से है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पूरी दुनिया में 70 प्रतिशत चने का उत्पादन भारत में ही होता है। अगर किसान चने की उन्नत खेती करे तो अच्छा उत्पादन प्राप्त कर सकता है। यह जानकारी जिले के उसका बाजार के नगवां गाँव में स्वाभिमान समिति की किसान प्रशिक्षक मनीषा पाण्डेय ने महिला किसानों को दी। वह गाँव कनेक्शन की चौथी वर्षगांठ में 25 जिलों में 2 से 8 दिसंबर तक मनाए जा रहे स्वयं फेस्टिवल के एक कार्यक्रम किसान गोष्ठी में बोल रही थीं। बता दें कि स्वयं फेस्टिवल के तहत 25 जिलों में 1000 कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

महिला किसानों के सवालों का दिया जवाब

कार्यक्रम में किसान प्रशिक्षक मनीषा पाण्डेय ने इस अवसर पर चने की उन्नत किस्मों के बारे में भी बताया। इसके अलावा उन्होंने खेती के लिए भूमि की तैयारी, बीज उपचार, बोने का समय और बुवाई, खाद एवं उर्वरक, सिंचाई, कीट नियंत्रण के बारे में जानकारी देकर चने की उन्नत खेती के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर मनीषा ने प्याज की नर्सरी से खेती के बारे में भी बताया। साथ ही आलू की खेती की समस्याओं पर ग्रामीण महिलाओं की समस्याओं का निराकरण किया।

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.