कोलकाता की अलीपुर जेल के कैदी दुर्गा पूजा पर्व के लिए गढ़ रहे हैं मां दुर्गा की प्रतिमा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कोलकाता की अलीपुर जेल के कैदी दुर्गा पूजा पर्व के लिए गढ़ रहे हैं मां दुर्गा की प्रतिमाअगली दुर्गा पूजा त्यौहार के लिए दुर्गा की प्रतिमा बना रहे हैे अलीपुर जेल के कैदी

कोलकाता (भाषा)। अलीपुर जेल के कैदी अगली दुर्गा पूजा त्यौहार के लिए शक्ति की देवी दुर्गा की प्रतिमा को बनाने में लगे हुए हैं। दो पूजा आयोजकों द्वारा दिये गये समय के अनुसार प्रतिमा बनाने के काम को पूरा करने के लिए चंदन चंद्रा के नेतृत्व में जेल के कैदियों का दल पिछले एक माह से दिन-रात काम में लगा हुआ है।

हर साल हम लोग अपने जेल परिसर में दुर्गा पूजा का आयोजन करते हैं। पिछले साल अलीपुर जेल के लिए चंदन और उनकी टीम द्वारा बनायी गयी प्रतिमा इतनी अच्छी थी कि कुछ आयोजकों ने उससे मूर्ति बनवाने का निर्णय किया।
- स्वरुप मंडल, जेल अधीक्षक, अलीपुर

चंदन और उनके दल के सदस्य अलीपुर जेल के लिए भी मूर्ति बनाने के काम में जुटे हैं। मंडल के अनुसार चंदन को अलग वार्ड आवंटित किया गया है और प्रतिमा बनाने के लिए उपकरण और कच्चे माल उपलब्ध कराये गये हैं। जेल अधिकारियों के अनुसार हत्या के एक मामले में दोषी ठहराया गया चंदन पश्चिमी मिदनापुर जिले का रहने वाला है और पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से जेल में है।

अधिकारियों के अनुसार कैदी बिना कोई शुल्क लिये काम कर रहे हैं और दुर्गा की प्रतिमा बनाने के लिए उन्हें जो रुपये मिलेंगे, उसे कैदी कल्याण कोष में जमा किया जायेगा।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.