कोलकाता में तैयार की गई एक हजार हाथों वाली दुर्गा मूर्ति

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कोलकाता में तैयार की गई एक हजार हाथों वाली दुर्गा मूर्तिविश्व की सबसे उंची दुर्गा प्रतिमा खड़ी करने वाली एक पूजा समिति ने इस बार पेश की ‘हजार हाथों’ वाली दुर्गा का अवतार।

कोलकाता (भाषा)। पिछले साल विश्व की सबसे उंची दुर्गा प्रतिमा खड़ी करने वाली एक पूजा समिति ने इस बार ‘हजार हाथों’ वाली दुर्गा का अवतार पेश किया है।

पिछले साल देशप्रिय पार्क पूजा समिति ने 88 फुट की दुर्गा प्रतिमा स्थापित की थी जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। कई दिनों पहले ही इस बारे में अभियान छेड़कर दक्षिण कोलकाता की यह समिति सुखिर्यों में आ गई है। इस साल समिति 1,000 हाथों वाली दुर्गा की मूर्ति स्थापित करेगी, जिसमें मां दुर्गा 40 फुट के महिसासुर का वध करते हुए दिखाई देंगी।

देशप्रिय पार्क दुर्गोत्सव समिति के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘इस बार हम उन लाखों भक्तों के लिए ‘हजार हाथ’ वाली दुर्गा का अवतार लेकर आ रहे हैं जो पिछली बार देशप्रिय पार्क आकर भी मां की झलक पाने से चूक गए थे। लेकिन क्या मां के सभी हाथों में हथियार होंगे, यह खुलासा उद्घाटन के दिन ही हो सकेगा।’’


   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.