कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की बेटी कर्निका सिंह की कैंसर से मौत

India

नई दिल्लीन (भाषा)। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की सबसे छोटी बेटी कर्णिका सिंह का शुक्रवार सुबह निधन हो गया है। दिल्ली के एक अस्पताल में कर्णिका ने आखिरी सांसें लीं। इससे पहले कर्णिका का अमेरिका में इलाज चल रहा था। जानकारी के अनुसार कर्णिका सिंह कैंसर की मरीज थीं और लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था।

पिछले साल सितंबर में अपने अमेरिका दौरे के दौरान दिग्विजय सिंह ने अपनी बेटी से मुलाकात की थी। कर्णिका का इलाज अमेरिका में हो रहा था और बीते साल सितंबर में दिग्विजय सिंह अपनी बीमार बेटी से मिलने अमेरिका गए थे। बाद में कर्णिका का इलाज दिल्ली में हुआ और उनका निधन दिल्ली के ही एक अस्पताल में हुआ।

दिग्विजय सिंह को अपनी पहली पत्नी आशा से एक बेटे और चार बेटियां हैं, जिनमें कर्णिका की आज मौत हो गई। कांग्रेस नेता की पहली पत्नी आशा की 2013 में मौत हो गई थी। पहली पत्नी के निधन के बाद दिग्विजय सिंह ने टीवी एंकर अमृता राव से शादी की।

Recent Posts



More Posts

popular Posts