राजस्थान में भ्रष्टाचार अब संस्थागत हो गया है: गहलोत

India

जयपुर (भाषा)। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की वसुंधरा राजे सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार अब संस्थागत हो गया है।

गहलोत ने आज ट्वीट किया, ‘‘वसुंधरा राजे सरकार ने भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का वायदा किया था लेकिन अब न केवल भ्रष्टाचार जड़ों में पहुंच गया है, बल्कि संस्थागत भी हो गया है।” 

भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले ब्लैक पेपर (पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कथित घोटाले) जारी कर जिस कम्पनी को भ्रष्ट बताया था, हाल ही में उसी कम्पनी के अधिकारियों पर जलदाय विभाग के अधिकारियों को रिश्वत देने का आरोप लगा है। राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के तीन वरिष्ठतम अधिकारियों को कम्पनी के एक अधिकारी से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Recent Posts



More Posts

popular Posts