ठाणे में 85 लाख रुपए का गुटखा जब्त, चार व्यक्ति गिरफ्तार

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
ठाणे में 85 लाख रुपए का गुटखा जब्त, चार व्यक्ति गिरफ्तारgaonconnection

ठाणे (भाषा)। जिले के कशीमीरा क्षेत्र में शनिवार को गोदामों पर छापेमारी में 85 लाख रुपए का गुटखा बरामद किया गया और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि ज़िला ग्रामीण पुलिस, खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) के कर्मियों ने कल कुछ गोदामों पर छापा मारा। वहां ज़्यादा तादात में गुटखा और तंबाकू ट्रकों में लोड किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि ट्रकों को जब्त कर लिया गया और गोदामों को सील कर दिया गया। 85 लाख रुपए का गुटखा बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों की शिनाख़्त कैलाश बद्री रिषीदेव, अमन विजयकुमार सोनकर, राजेश रामदेव रिषीदेव और मनीष रामकुमार सिंह के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की पहचान मोहम्मद अली छोटू शेख और इलियास बादशाह शेख़ के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में भारतीय दंड संहिता, खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 खाद्य सुरक्षा औऱ मानक अधिनियम, 2011 की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र में गुटखे की बिक्री और उपभोग पर प्रतिबंध है।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.