ठेके पर पेड़ देकर किसान कमा रहे मुनाफा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
ठेके पर पेड़ देकर किसान कमा रहे मुनाफागाँव कनेक्शन

कौशाम्बी/शिवपुर। कौसाम्बी जनपद से 50 किलोमीटर दूर ग्राम शिवपुर में किसान अपने फलों के बाग़ ठेके पर देकर हर मौसम में 50000 से एक लाख रुपए तक की कमाई कर रहे हैं। मौसम के अनुसार आम अमरुद, बेर, नींबू और करौंदा के बागों को ठेके पर दिया जाता है। इन बागों को ठेके पर लेने वाले भी मोटी कमाई करते हैं।

लक्ष्मण कुमार सोनकर (50) ने बेर के पेड़ का बाग ठेके पर लिया है, इस बाग में लगभग 100 पेड़ हैं। वो बताते हैं,  “मैंने इन पेड़ो को 1000 रुपए में एक पेड़ के हिसाब से ठेके पर लिया है, जिसमें हम हफ्ते में दो बार बेर तोड़ते हैं। इसमे 8 से 10 कुंतल बेर निकलती है। यहां से बेर असम, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और देश के अन्य राज्यों में जाती है। सबसे ज्यादा खपत असम में होती है।”

वो आगे बताते हैं, “हम इन बेरों को 10 से 40 रुपए किलो के भाव से बेचते हैं। हर मौसम में अलग अलग फलों का ठेका लेते हैं।” राजेश कुमार मिश्रा के पास आम के दो बाग़ हैं, जिनमे 50 पेड़ हैं। वो बताते हैं, “जैसे ही पेड़ पर फूल लग जाते हैं, हम इनको ठेके पर दे देते हैं। 800 से 1000 रुपए प्रति पेड़ के हिसाब से देते हैं। इसके बाद फलों की सारी जिम्मेदारी ठेकेदार की होती है वो इन फलों को चाहे जैसे बेंचे हमें कोई आपत्ति नहीं होती।”

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.