मुख्यमंत्री के साथ बैठक में शामिल हुए 195 विधायक

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मुख्यमंत्री के साथ बैठक में शामिल हुए 195 विधायकअखिलेश यादव (प्रतीकात्मक फोटो)

लखनऊ। रविवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ बैठक में 195 विधायक शामिल हुए। ऐसे में इन विधायकों का समर्थन मिलने से अखिलेश यादव आत्मविश्वास से लबरेज भी दिखे। विधायकों ने मुख्यमंत्री से यह खुलकर कहा कि वह हर स्थिति में मुख्यमंत्री के साथ हैं। अखिलेश यादव जो भी निर्णय लेंगे, विधायक उसका साथ देंगे।

हम अखिलेश के साथ हैं

सपा के अलग होकर नई पार्टी के गठन पर विधायकों का कहना था कि समाजवादी पार्टी में मुलायम सिंह और अखिलेश यादव ही उनके नेता है। ऐसे में विधायकों ने यह दिखा दिया है कि पार्टी संगठन भले ही शिवपाल यादव के पास गया है, लेकिन जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले अखिलेश यादव के साथ हैं। सपा विधानसभा दल की बैठक में विधायकों के भारी समर्थन से अब अखिलेश यादव नई पार्टी के गठन पर विचार नहीं कर रहे हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि जब अधिकतर विधायक उनके साथ हैं तो फिर समाजवादी पार्टी से अलग होने का सवाल ही नहीं है।

साल 2012 में ही शिवपाल और प्रो. रामगोपाल यादव के बीच मनमुटाव

पिछले विधानसभा चुनाव के परिणाम आते ही शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव के बीच तलवारें खिंच गईं थी। समाजवादी पार्टी को मिली रिकार्ड 224 सीटों के बाद शिवपाल यादव चाहते थे कि मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव बने। क्येांकि यह चुनाव उनके नाम पर ही लड़ा गया था। यहां तक कि चुनाव परिणाम आने के बाद की प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने घोषणा की थी कि मुख्यमंत्री नेताजी ही (मुलायम सिंह यादव) होंगे। लेकिन सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने मुलायम सिंह की जगह अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की वकालत की। जिसको लेकर शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव के बीच बहस भी हुई। शिवपाल यादव इस बात पर अड़े रहे कि मुख्यमंत्री नेताजी को ही बनना चाहिए। लेकिन रामगोपाल ने मुलायम सिंह को यूपी का मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बनाया जाए, यह समझाने में कामयाब रहे। जिसके बाद शिवपाल और रामगोपाल यादव के बीच तनाव पैदा हो गया और स्थिति यहां तक आ गई कि दोनों नेताओं ने एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

सोमवार को हो सकता है बढ़ा फैसला

समाजवादी पार्टी में सरकार और संगठन की लड़ाई में सोमवार को फैसला आ सकता है। विक्रमादित्य मार्ग स्थित सपा प्रदेश कार्यालय में होने वाली बैठक में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव बड़ा फैसला कर सकते हैं। इस बैठक में सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव समेत, सभी बड़े पदाधिकारी, सभी सांसद, विधायक, पूर्व सांसद और विधायक और दूसरे नेता शामिल होंगे। सपा की यह अहम बैठक हैं जिस पर सबकी निगाहें हैं। अखिलेश यादव भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे। पहले उन्होंने कहा था कि वह इसमें शामिल नहीं होंगे, लेकिन रविवार को विधायकों की बैठक में उन्होंने कहा कि वह बैठक में जाएंगे।

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.