विधानसभा चुनाव बाद ‘वेंटिलेटर’ पर चली जाएगी सपा: मायावती

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
विधानसभा चुनाव बाद ‘वेंटिलेटर’ पर चली जाएगी सपा: मायावतीकुशीनगर रैली में अभिवादन करतीं मायावती।

कुशीनगर (भाषा)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मुखिया मायावती ने आज सपा अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी सांसद पत्नी डिम्पल यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद सपा को सांस लेने के लिये ‘वेंटिलेटर' की जरूरत पड़ेगी। मायावती ने यहां एक चुनावी सभा में कटाक्ष किया, ‘‘सपा को ना तो बबुआ (अखिलेश) और ना ही भाभी (डिम्पल) बचा पाएंगी। आगामी 11 मार्च को जैसे ही विधानसभा चुनाव का परिणाम आयेगा, सपा खुद ब खुद वेंटिलेटर पर चली जाएगी।''

चुनाव से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

बसपा मुखिया का यह बयान मुख्यमंत्री की पत्नी डिम्पल द्वारा जौनपुर में कल दिए गए उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बुआजी (मायावती) अपने हाथ में राखी लिए तैयार हैं और सपा-कांग्रेस गठबंधन होने के बाद उन्हें बहुत तकलीफ हो रही है। मायावती ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की भी आलोचना करते हुए कहा, ‘‘मुलायम सिंह यादव ने पुत्र मोह में अपने भाई शिवपाल यादव का अपमान किया है और वह चुनाव में सपा को नुकसान पहुंचाएंगे।'' उन्होंने एक बार फिर कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आने पर वह अलग पूर्वांचल राज्य बनाने के लिये काम करेंगी। बसपा प्रमुख ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा दरअसल ‘भारतीय जुमला पार्टी' है और वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान ‘गुर-चेले' (नरेंद्र मोदी और अमित शाह) ने जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए। जनता इस चुनाव में इन दोनों को करारा जवाब दे।

ये भी पढ़ें- किसी सरकारी योजना में नहीं हुआ भेदभाव, आरोप लगाने वालों को जनता देगी जवाब : अखिलेश यादव

मायावती ने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकारों की गलत नीतियों की वजह से जनता को परेशानी हो रही है। भाजपा उत्तर प्रदेश की सत्ता में आने पर दूध और दही की नदियां बहाने की बात कर रही है। क्या पूर्व में केंद्र में अपनी छह साल की सरकार के कार्यकाल में उसने ऐसा किया था?

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

          

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.