सपा में टकराव और तेज, अखिलेश ने मुलायम गुट के सात जिलाध्यक्षों को हटाया

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
सपा में टकराव और तेज, अखिलेश ने मुलायम गुट के सात जिलाध्यक्षों को हटायासातों नए जिलाध्यक्षों को नई कार्यकारिणी पर अनुमोदन प्राप्त करने के लिए कहा गया

लखनऊ। अखिलेश यादव गुट ने मुलायम सिंह यादव के धड़े को एक और झटका देते हुए समाजवादी पार्टी के सात जिला अध्यक्षों को उनके पदों से हटा दिया है। उनकी जगह नए जिलाध्यक्षों को तैनात करने के साथ ही निर्देश जारी किए गए हैं कि वे जल्द ही नई कार्यकारिणी बनाकर प्रदेश नेतृत्व से अनुमोदन प्राप्त कर लें। जिसके बाद सपा में टकराव और तेज होने की आशंका बढ़ गई है।

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की ओर से जारी प्रेस नोट में इस बात की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष ने सात जिलों की वर्तमान जिला कार्यकारिणी भंग कर नए जिलाध्यक्ष बनाए हैं। सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को सात दिन के अंदर नई कार्यकारिणी गठित कर अनुमोदन के लिए सूची प्रस्तुत प्रदेश नेतृत्व के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी।

नए जिलाअध्यक्षों की सूची इस प्रकार हैः

1- मैनपुरी में मानिक चन्द यादव के स्थान पर खुमान सिंह वर्मा।

2- मुरादाबाद में अतहर हुसैन अंसारी के स्थान पर हाजी इकराम कुरैशी।

3- फतेहपुर में रामशरण यादव के स्थान पर सुरेन्द्र प्रताप यादव।

4- इटावा में वर्तमान सुनील सिंह यादव के स्थान पर गोपाल यादव, फ्रेंड्स कालोनी।

5- फर्रूखाबाद में विश्वास गुप्ता के स्थान पर नदीम फारूखी।

6- फिरोजाबाद में अमूल यादव के स्थान पर राम सेवक यादव।

7- हरदोई में रामू कश्यप के स्थान पर शराफत अली को नामित किया गया है।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.