देश में दो शहजादे, एक ने देश लूटा दूसरे ने उत्तर प्रदेश: अमित शाह

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
देश में दो शहजादे, एक ने देश लूटा दूसरे ने उत्तर प्रदेश: अमित शाहपश्चिमी में अमित शाह ने आज कई सभाओं को संबोधित किया।

मेरठ। मेरठ में एक कारोबारी की हत्या के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी पदयात्रा रद्द कर दी। अमित शाह ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर जमकर निशाना साधा है। हालांकि सपा नेताओं ने कहा कि पद यात्रा रद्द कर शाह सियासत कर रहे हैं। शाह ने राहुल पर भी निशाना साधा और कहा कि एक ने देश लूटा तो दूसरे उत्तर प्रदेश को।

कारोबारी अभिषेक की हत्या के बाद स्थानीय नेताओं ने पदयात्रा को संपर्क यात्रा में बदल दिया था लेकिन अमित शाह ने पूरा कार्यक्रम रद्द कर दिया। उन्होंने मृतक कारोबारी अभिषेक के घर पर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। ब्रह्मपुरी तिराहे पर करीब 12 बजे पहुंचे अमित शाह ने अपने 15 मिनट के संबोधन में कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने अभिषेक की हत्या के हवाले से पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। कहा कि प्रदेश में हर रोज़ 24 बलात्कार और 21 बलात्कार के प्रयास होते है।

बलात्कार की घटनाओं में 161 प्रतिशत वृद्धि हुई है। हर दिन 13 मर्डर होते है। इनमें से 70 प्रतिशत घटनाएं सपा के मंत्रियों के इलाके में होती है। दो लाख 78 हज़ार आपराधिक घटनाएं यूपी में हुई। सपा के कार्यकाल में 500 दंगे हुए। उन्होंने कहा कि अच्छा होगा कि आज प्रस्तावित अपनी संयुक्त प्रेसवार्ता में अखिलेश यादव और राहुल गांधी सूबे की कानून-व्यवस्था पर भी कुछ बोलें। उन्होंने कहा कि गठबंधन करने वाली कांग्रेस और सपा ने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है। एक ने देश तो दूसरे ने प्रदेश को लूटा है।

अमित शाह ने कहा कि यूपी चुनाव की शुरुआत पश्चिमी यूपी से शुरू होने जा रही है। इसी से साफ है कि इसका क्या महत्व है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकारों की अनेदेखी के कारण उत्तर प्रदेश विकास में काफी पिछड़ गया है। भाजपा चाहती है कि प्रदेश विकास के रास्ते पर चले। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था, पश्चिम उत्तर प्रदेश के पलायन और असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए सपा और कांग्रेस का गठबंधन हुआ है। दोनों शहजादे यूपी की जनता के आंखों में धूल झोंकना चाहते हैं। उन्होंने पार्टी का संकल्प पत्र भी दोहराया।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.