आनंद भदौरिया, उदयवीर और संजय लाठर समेत अखिलेश के करीबी 9 नेताओं की सपा में वापसी
गाँव कनेक्शन 18 Jan 2017 9:00 PM GMT

लखनऊ। अखिलेश के हाथ में सपा की बागडोर आने के बाद उनके करीबियों की पार्टी में विधिवत वापसी हो गई है। आनंद भदौरिया, संजय लाठर और सुनील सिंह यादव समेत 9 नेताओं की अधिकारिक वापसी हो गई है। इन नेताओं को शिवपाल यादव ने प्रदेश अध्यक्ष रहते निष्काषित किया था।
अखिलेश यादव से हरी झंडी मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने इऩ नेताओं की बहाली का आदेश दिया। इनमें एमएलसी आनंद भदौरिया, सुनील सिंह यादव, अरविंद सिंह,संजय लाठर, उदयवीर सिंह के साथ लोहिया वाहिनी के प्रदीप तिवारी, युवजन सभा के बृजेश यादव, छात्रसभा के दिग्विजय सिंह, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के मोहम्मद एबाद और गौरव दुबे शामिल हैं। वहीं एमएलसी अरविंद सिंह यादव को सपा प्रदेश कार्यालय का प्रभारी बनाया गया है। ये शिवपाल खेमे के कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र सिंह की जगह लेंगे।
इऩ लोगों की हुई है वापसी
1. संजय लाठर, सदस्य विधान परिषद
2. सुनील सिंह यादव, सदस्य विधान परिषद
3. आनन्द भदौरिया, सदस्य विधान परिषद
4. अरविन्द प्रताप सिंह, सदस्य विधान परिषद
5. उदयवीर सिंह, सदस्य विधान परिषद
6. गौरव दुबे, राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड
7. बृजेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष, युवजन सभा
8. मो0 एबाद, प्रदेश अध्यक्ष, यूथ ब्रिगेड
9. दिग्विजय सिंह ‘देव’ प्रदेश अध्यक्ष, छात्रसभा
More Stories