भाजपा उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव जीतेगी: वेंकैया नायडू

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
भाजपा उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव जीतेगी: वेंकैया नायडूएम वेंकैया नायडू

नई दिल्ली (भाषा)। केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने आज विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव बहुमत के साथ जीतेगी, साथ ही जोर दिया कि सपा और बसपा केवल मुख्य विपक्षी दल की भूमिका के लिए संघर्ष कर रही है।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने ‘गुजरात के गधे' टिप्पणी के लिए अखिलेश यादव की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने जिस भाषा का इस्तेमाल किया, वह लोगों की भाषा नहीं है।

राजनीति से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

वेंकैया नायडू ने कहा, ‘‘हमें पूरा विश्वास है कि उत्तरप्रदेश में भाजपा को बहुमत हासिल होगा और वह सरकार बनायेगी। सपा और बसपा विपक्ष की भूमिका के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लोगों को यह तय करना है कि सपा और बसपा में से कौन मुख्य विपक्षी पार्टी होगी।'' पीएचडी चैम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्टरी की ओर से आयोजित एक समारोह से इतर केंद्रीय मंत्री ने गुजरात के गधे के बारे में अखिलेश यादव की टिप्पणी के बारे में कहा कि जब हम लोगों को संबोधित करते हैं, तब हमें लोगों की भाषा का उपयोग करना चाहिए। हम समझते हैं कि यह लोगों की भाषा नहीं है।

अखिलेश यादव ने कल रायबरेली में एक रैली को संबोधित करते हुए मेगास्टार अमिताभ बच्चन को सुझाव दिया था कि वे गुजरत के गधों का विज्ञापन नहीं करें और इस बारे में गुजरात पर्यटन के ब्रांड एंबेसेडर के रुप में उनके विज्ञापन का जिक्र किया।

यादव ने कहा था, ‘‘टीवी पर गधों के बारे में एक विज्ञापन आता है। मैं सदी के महानायक से अपील करता हूं कि वे गुजरात के गधों का प्रचार करना छोड़ दें।'' उत्तरप्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए वेंकैया नायडू ने कहा कि सपा ने कांग्रेस के साथ गठजोड़ किया है, जिसके बारे में वे आरोप लगाते रहे हैं कि वह कालाधन और भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने इस गठबंधन को ‘अनैतिक और अभासी' करार दिया और कहा कि जमीन पर लोग इसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.