परिवर्तन रैली में भाजपा ने फिर उठाई अलग बुंदेलखंड की मांग

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
परिवर्तन रैली में भाजपा ने फिर उठाई अलग बुंदेलखंड की मांगउमा भारती। फाइल फोटो

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा झांसी से शुरू होकर दूसरे दिन ललितपुर पहुंची। झांसी से परिवर्तन के अभियान में जुटे भाजपाइयों ने उत्साह के साथ नारे लगाए ‘‘अबकी बार तीन सौ पार’’।

ललितपुर के दशहरा मैदान में हुई परिवर्तन सभा को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने बुन्देलखण्ड राज्य का समर्थन करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा छोटे राज्यों की पक्षधर रही है। मैं ऐसा मानती हूं कि बुन्देलखण्ड अलग राज्य बनना ही चाहिए। लेकिन यह मेरा राजनीतिक मुद्दा नहीं है। बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण के लिए सही नक्शा बनाया जाना जरूरी है। इसके लिए जनता को प्रदेश सरकार पर दबाव बनाना चाहिए। आप सभी भाजपा की सरकार बनाएं तभी बुन्देलखण्ड राज्य बन सकता है।

परिवर्तन के लिए जनता के आह्वान करते हुए केन्द्रीय समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थवरचन्द्र गहलोत ने कहा कि सपा और बसपा की सरकारों ने जातिवाद, क्षेत्रवाद को बढ़ावा दिया हैं। देश के महापुरुषों के मान और सम्मान बढ़ाने के बजाय भुलाने का काम किया है। भाजपा शासित राज्यों में हम जन-जन की सेवा करना ही अपना कर्तव्य बनाये हुए हैं।

बुन्देली धरती से परिवर्तन का शंखनाद करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी और उनके चाचा शिवपाल जी तलवारें लहरा रहे थे और नीचे उनके गुण्डे नाच रहे थे। मुलायम ने समाजवादी चेहरा दिखाया उस चेहरे में गायत्री प्रसाद और मुख्तार अंसारी का भी चेहरा दिख रहा है। परिवर्तन यात्रा में साथ चल रहे भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो0 एसपी सिंह बघेल ने कहा कि उ0प्र0 में जंगलराज, कानून की बदहाल स्थिति, सरकारी ठेकों में मनमानी आदि बहुत सारे कारण है। जिसके लिए सत्ता परिवर्तन जरूरी है। भाजपा की सरकार आयेगी तो सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था परिवर्तन भी होगा। भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री वही बनेगा, जो सौ प्रतिशत ईमानदार होगा। परिवर्तन जनसभा में प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री एवं झांसी परिवर्तन यात्रा संयोजक सुरेश अवस्थी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष रमेश सिंह लोधी, प्रदीप चैबे उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन जे0के0 सिंह ने किया।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.