भाजपा ने पेश किया यूपी के लिए लोकलुभावन घोषणा पत्र, किसानों का सारा कर्ज करेंगे माफ, बनाएंगे राम मंदिर

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
भाजपा ने पेश किया यूपी के लिए लोकलुभावन घोषणा पत्र, किसानों का सारा कर्ज करेंगे माफ, बनाएंगे राम मंदिरकिसानों को लुभाने की पुरजोर कोशिश की भाजपा ने।

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए लोकलुभावन घोषणा पत्र पेश किया। पार्टी का घोषणापत्र पेश करने से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सपा सरकार पर जमकर हमला किया। इसके बाद मंच संभालते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश की जनता से जिताने की अपील की। साथ ही, राम मंदिर के निर्माण के लिए संवैधानिक तरीके से जल्द से जल्द प्रयास किया जाएगा।

अमित शाह ने प्रदेश सरकार पर खूब किए हमले।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए केंद्र सरकार ने बीते दो सालों में पूर्व यूपीए सरकार की अपेक्षा दो लाख करोड़ रुपए का बजट अधिक जारी किया है। इसके बाद भी प्रदेश का विकास नहीं हो सका। इसका जवाब चुनाव में अखिलेश को देना ही होगा। उन्होंने कहा, जनता यदि अवसर दे तो वह इससे बीमारू प्रदेश नहीं रहने देंगे। सूबे में विकास कीी धारा बहाा देंगे।

आइए जानते हैं कि भाजपा ने प्रदेश की जनता को क्या देना तय किया है…

  • सरकार बनने के बाद गन्ना किसानों का संपूर्ण भुगतान कराने के साथ ही ऐसी व्यवस्था लागू की जाएगी आगामी समय में गन्ना तुलवाने के बाद उन्हें 14 दिनों के बाद भुगतान की रसीद दे दी जाएगी।
  • जेल के अंदर से गैंग चलाने वालों पर अंकुश लगाया जाएगा।
  • उत्तर प्रदेश में नौकरी में यूपी में रहने वाले 90 प्रतिशत लोगों को दी जाएगी प्राथमिकता।
  • भूमिहीन किसानों को दो लाख रुपए का बीमा।
  • प्रदेश के किसानों द्वारा उपजाई जाने वाली फसल को राज्य सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत सारा का सारा भुगतान किया जाएगा।
  • सांप्रदायिक कारणों से किसी भी तरह से कोई पलायन न करे इसकी समूचित व्यवस्था की जाएगी।
  • डायल 100 को अपग्रेड करते हुए उसे घटनास्थल पर 15 मिनट में पहुंचने का नियम बनाया जाएगा।
  • वर्ग तीन और चार की नौकरी के लिए इंटरव्यू खत्म किया जाएगा। मेरिट पर तैनाती करने का लिया निर्णय।
  • यूपी में दस नए अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय बनाने का किया वादा।
  • गरीब परिवारों को गरीब कल्याण कार्ड दकिया जाएगा। जिसमें, कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी।
  • सभी गरीब परिवारों को पहली 100 यूनिट बिजली तीन रुपए की दर से देने का ऐलान।
  • पांच साल के अंदर पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिजली देने का वादा।
  • लड़ककियों को ग्रेजुएशन तक नि:शुल्क शिक्षा देने का बनाएंगे प्रावधान।
  • तीर्थ स्थलों के लिए तुरंत ही हवाई सेवा शुरू करने का किया वादा।
  • बुंदेलखंड के लिए बुंदेलखंड विकास बोर्ड और पूर्वांचल विकास बोर्ड बनाया जाएगा।
  • भाग्य लक्ष्मी योजना के तहत प्रदेश में हर वर्ग की लड़की को 21 साल पूरे होने पर दो लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।
  • प्रदेश के हर जिले में तीन महिला पुलिस थाना बनाने का किया ऐलान।
  • लड़कियों को छेड़खानी से बचाने के लिए एंटी रोमियो दल का गठन किया जाएगा।
  • व्यापार कल्याण बोर्ड की स्थापना कर व्यापारियों की दिक्कतों को करेंगे हल।
  • तीन तलाक के मामले में राज्य की महिलाओं का विचार पूछा जाएगा।
  • संवैधानिक तरीके से राम मंदिर जल्द से जल्द बनाने का प्रयास किया जाएगा।
  • प्रदेश में सभी छात्रों को लैपटाप के साथ ही एक जीबी डाटा देने का किया ऐलान।
  • सभी विश्वविद्यालयों को फ्री वाईफाई की सुविधा दी जाएगी।

घोषणा पत्र को जारी करते समय मंच पर मौजूद रहे कई विरष्ठ भाजपपा नेता।

हर घोषणा के पीछे के सवालों का दिया जवाब

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने घोषण पत्र को जारी करने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में सरकारी नौकरी खासकर पुलिस की भर्ती में एक ही धर्म और जाति के लोगों को बढ़ावा दिया गया है। ऐसे में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में पुलिस की भर्ती में पारदर्शिता लाई जाएगी। इसी के जरिए पुलिस में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त किया जा सकता है।

वहीं, उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि राम मंदिर का निर्माण संवैधानिक तरीके से ही किया जाएगा। कानून की ओर से जो भी विकल्प मिलेगा उस पर उचित कदम उठाया जाएगा। साथ ही, शाह ने कहा, "प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद साम्प्रदायिक पलायन पर श्वेत पत्र जारी किया जाएगा।" वहीं, स्लाटर हाउस को बंद करने के ऐलान पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि स्लाटर हाउस को बंद करना भाजपा का संकल्प है। इसे जरूर पूरा किया जाएगा।" इस बीच उन्होंने यह भी दावा किया कि अन्य राजनीतिक दलों के मुकाबले भाजपा ने महिलाओं को दोगुना टिकट जारी किया है।

ये भी पढ़िए- सपा के घोषणापत्र में क्या था खास

सपा का घोषणा पत्र जारी करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, दोबारा सरकार बनाने जा रही है समाजवादी पार्टी


   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.