अखिलेश की ‘लट्ठमार होली’ पर आयोग पहुंची भाजपा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अखिलेश की ‘लट्ठमार होली’ पर आयोग पहुंची भाजपाअखिलेश यादव के प्रचार पर रोक लगाने की मांग भाजपा ने की है।

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व चुनाव प्रबंधन प्रभारी जेपीएस राठौर व कुलदीपपति त्रिपाठी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि चुनाव परिणाम के बाद सपा कार्यकर्ता 13 मार्च को लठ्ठमार होली खेलेंगे। इसके पूर्व भी अखिलेश यादव ने इटावा के मतदाताओं को धमकाया था।

ये भी पढ़िए-

अखिलेश यादव ने पीएम पर साधा निशाना, कहा, 2019 में वापस नहीं आएगी भाजपा की सरकार

अखिलेश यादव के प्रचार पर रोक लगाने की मांग भाजपा ने की है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने आरोप के साथ साक्ष्य भी चुनाव आयोग को उपलब्धता कराए। भाजपा ने आरोप लगाया कि फैजाबाद के जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार मंत्री अवधेश प्रसाद का प्रचार कर रहे है। जो चुनाव आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। इसके फोटोग्राफ चुनाव आयोग को देते हुए मांग की गई है कि इस अधिकारी को तुरंत स्थानान्तरित करते हुए इसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की प्रार्थना की।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.