भाजपा के पास मुख्यमंत्री के लायक 20 चेहरे : महेश शर्मा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
भाजपा के पास मुख्यमंत्री के लायक 20 चेहरे : महेश शर्माकेंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा

कानपुर (भाषा)। भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने आज यहां दावा किया कि भाजपा के पास मुख्यमंत्री बनने के काबिल 20 चेहरे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को लेकर लड़ेगी और बाद में तय हो जायेगा कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा।

शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवारवाद को बढ़ावा नहीं देती है। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों और उनके चेहरे तथा कमल के निशान को लेकर चुनाव लड़ा जाएगा। भाजपा के पास उत्तर प्रदेश में कम से कम 20 ऐसे चेहरे है जिनमें से किसी को भी मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। जब समय आयेगा तब पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा कि किसे मुख्यमंत्री के रूप में पेश किया जाये।

केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री शर्मा आज शाम कानपुर के मोतीझील लान में छह करोड़ की लागत से बनने वाले तुलसी उपवन, आनंदेश्वर मंदिर, वाल्मीकि आश्रम तथा लवकुश आश्रम के सौन्दर्यीकरण कार्यो के शिलान्यास के लिये आये थे। कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत में उनसे पूछा गया कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, जबकि अन्य पार्टियों ने अपना अपना मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया है।

मायावती अकेली वन मैन पार्टी

इस पर उन्होंने कहा ‘‘किस पार्टी के मुख्यमंत्री की बात कर रहे है.....मायावती अकेली वन मैन पार्टी है। समाजवादी पार्टी में तो बच्चा मां के पेट में आने से पहले ही तय हो जाता है कि कौन अध्यक्ष बनेगा, कौन मंत्री बनेगा और कौन विधायक। यह पार्टी पूरी तरह से पारिवारिक पार्टी है। कांग्रेस की बात करें तो वह केवल मां...बेटे की पार्टी बन कर रह गयी है।'' कानपुर कैंट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विवादास्पद नेता अतीक अहमद के खड़े होने की बाबत सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह प्रदेश का दुर्भाग्य है कि ऐसे लोगों को टिकट दिया जाता है।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.