सर्जिकल स्ट्राइक को यूपी में चुनावी मुद्दा बनाएगी भाजपा 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
सर्जिकल स्ट्राइक को यूपी में चुनावी मुद्दा बनाएगी भाजपा सर्जिकल स्ट्राइक

नई दिल्ली। भाजपा यूपी के चुनाव में सर्जिकल स्ट्राइक को मुद्दा बनाएगी। पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारने के भारत के प्रयास को जनता का काफी समर्थन मिला है। यूपी में कई स्थानों पर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को सर्जिकल स्ट्राइक की सफलता पर सम्मानित किया गया। हालांकि पर्रिकर ने इसे पूरे देश के लिए गर्व की बात कही थी।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न जाहिर होने की शर्त पर बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक से राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर ज्वलंत हो गया है। पार्टी को इसे चुनावी मुद्दा बनाने से कोई गुरेज नहीं है। क्योंकि सफल सर्जिकल स्ट्राइक वैसे तो जवानों की जांबाजी का नतीजा थी लेकिन यह साहसिक फैसला सरकार का था।

यूपी में भाजपा डेढ़ दशक से सत्ता से बाहर है। मोदी लहर से 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को अपार सफलता मिली। अकेले यूपी में 80 में 71 सांसद चुनाव जीते। पार्टी इसी सफलता को फिर यूपी में दोहराना चाहती है। हालांकि सपा और बसपा से उसे कड़ी टक्कर मिल रही है। वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा को इस मुद्दे से काफी समर्थन मिलेगा, ऐसा रणनीतिकारों का विश्वास है।

राम मंदिर मुद्दा भी उठाएगी पार्टी

भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी अयोध्या में राम मंदिर मुद्दे पर भी विचार कर रही है। पार्टी आलाकमान से मंजूरी लेने के बाद इस मुद्दे पर समर्थन जुटाएगी। इसके अलावा तीन तलाक, यूपी में खराब कानून व्यवस्था जैसे मुद्दे भी चुनाव में छाए रहेंगे।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.