यूपी में बसपा होगी राजग की मुख्य प्रतिद्वंद्वी:अठावले

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
यूपी में बसपा होगी राजग की मुख्य प्रतिद्वंद्वी:अठावलेबसपा प्रमुख मायावती 

बेंगलुरु (भाषा)। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (आरपीआई) प्रमुख रामदास अठावले ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी सपा में यदि अंदरुनी कलह जारी रही तो आगामी विधानसभा चुनाव में राजग की मुख्य प्रतिद्वंद्वी मायावती नीत बसपा होगी।

अठावले ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारी मुख्य प्रतिद्वंद्वी सपा है लेकिन यदि मुलायम सिंह यादव की पारिवारिक कलह जारी रही और यह नहीं सुलझती है तो उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हमारी मुख्य प्रतिद्वंद्वी बसपा होगी। अंदरुनी कलह से भाजपा और राजग को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लाभ होगा क्योंकि एक नई पार्टी गठित होने की संभावना है, या तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नई पार्टी बनाएंगे या मुलायम सिंह यादव नई पार्टी बनाएंगे।''

सपा की कलह से भाजपा का कोई लेनादेना नहीं है : नायडू

केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने हैदराबाद में आज कहा कि भाजपा का उत्तरप्रदेश में सपा से जुड़े घटनाक्रम से कुछ लेनादेना नहीं है, साथ ही उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया कि राज्य में सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी में कलह को हवा देने में उसका हाथ है।

केंद्रीय शहरी विकास एवं सूचना प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने आंतरिक मतभेदों, संघर्षो और पारिवारिक समस्याओं से पीड़ित है और उनके नेता इस पर काबू नहीं कर पा रहे हैं. यह परिवार में वर्चस्व की लडाई है।

वेंकैया ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘सपा नेता अपनी पार्टी को नहीं संभाल पा रहे हैं और अपनी समस्याओं को दूर नहीं कर पा रहे हैं और भाजपा का नाम घसीट रहे हैं। यह कहना बिल्कुल गलत है कि सपा के कुछ नेताओं से भाजपा की साठगांठ है। हमारा इस मामले से कोई लेनादेना नहीं है।''

सपा की कलह का बिहार पर कोई असर नहीं:जदयू

उधर, जदयू ने कहा है कि यूपी में समाजवादी पार्टी के भीतर की कलह का बिहार पर कोई असर नहीं है। उनकी पार्टी की उत्तर प्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनाव में लाभ उठाने के लिए ‘आग में घी डालने' की सोच नहीं रही है।


     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.