कांग्रेस का घोषणापत्रः किसानों का लोन माफ़ और बिजली बिल हाफ, लड़कियों की शादी में एक लाख का वादा
गाँव कनेक्शन 8 Feb 2017 1:57 PM GMT

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 11 मार्च से शुरू होने वाला है ऐसे में पार्टियां जनता का वोट पाने के लिए तरह-तरह के लुभावने वादे कर रहीं हैं। कांग्रेस ने भी अपने घोषणा पत्र में तमाम वादे किये हैं।
अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस ने जनता से वादा किया है कि किसानों का लोन माफ किया जाएगा और साथ ही बिजली का बिल आधा किया जाएगा। इसके साथ ही घोषणा पत्र में वादा किया गया है कि शादी के लिए लड़कियों को 50 से लेकर 1 लाख रुपए दिया जायेगा।
घोषणा पत्र में और क्या है?
- पंचायत में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।
- 9 से 12वीं तक की लड़कियों को साईकिल दी जायेगी। किसानों मजदूरों पर जोर दिया जाएगा।
- मनरेगा को 120 दिन की जगह 150 दिन लागू करेगी कांग्रेस।
- गन्ना मीलों की स्तिथि ठीक की जायेगी।
- हर जिले में महिलाओं के लिए थाना बनाया जाएगा।
Next Story
More Stories