छठे चरण का चुनाव जारी, तीन बजे तक हुआ 48.73 फीसदी मतदान  

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
छठे चरण का चुनाव जारी, तीन बजे तक हुआ 48.73 फीसदी मतदान  उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव

लखनऊ (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण के तहत सात जिलों की 49 सीटों के लिए शनिवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से तीन बजे तक करीब 48.73 फीसदी मतदान होने की खबर है। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। सांसद योगी आदित्यानाथ ने गोरखपुर से मतदान किया।

चुनाव से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

इस चरण के तहत 1,72,46,410 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें से 9460597 पुरुष, 7784831 महिलाएं व 982 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। छठे चरण की 49 सीटों में से नौ अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। छठे चरण में कुल 635 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 1.72 करोड़ मतदाता करेंगे।

इस चरण में महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ व बलिया शामिल हैं। 49 सीटों के लिए 635 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। गोरखपुर शहर सीट पर सबसे ज्यादा 23 तथा आमजगढ़ व गोहना सीट पर सबसे कम सात-सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में 49 सीटों में से सपा ने 27, बसपा ने नौ, भाजपा ने सात, कांग्रेस ने चार और दो सीटों पर अन्य ने जीत दर्ज की थी।

छठे चरण में मऊ सीट से जेल में बंद मुख्तार अंसारी, घोसी से उनके पुत्र अब्बास अंसारी, पनियारा से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व सभापति गणोश पांडेय बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर दरियागंज से व पूर्व नेता विरोधी दल स्वामी प्रसाद मौर्य पडरौना से भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में है, जबकि नौतनवा सीट से जेल में बंद अमरमणि त्रिपाठी के पुत्र अमनमणि त्रिपाठी चुनाव मैदान में हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.