दिनेश शर्मा को लखनऊ से टिकट दे सकती है भाजपा

Rishi MishraRishi Mishra   18 Jan 2017 9:55 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
दिनेश शर्मा को लखनऊ से टिकट दे सकती है भाजपाउत्तर प्रदेश का विधान भवन।

लखनऊ। भाजपा के टिकटों की दूसरी सूची बृहस्पतिवार की शाम तक आना संभव है। ये सूची लखनऊ के लिए महत्वपूर्ण होगी।

अब राजधानी की नौ विधानसभा सीटों के लिए भी प्रत्याशी इसी सूची में तय होने की संभावना है। जिसमें राजधानी के महापौर डॉ दिनेश शर्मा को भी टिकट मिलने का अनुमान है। उनको राजधानी की उत्तर विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिल सकता है। उनका मुकाबला सपा के कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्र से होगा।

राजधानी की सभी नौ सीटों के लिए बीजेपी प्रत्याशियों के नाम बृहस्पतिवार को फाइनल होंगे। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, अवध की अधिकांश सीटों पर टिकटों का फैसला होगा। भाजपा के कई बड़े नाम इस सूची में शामिल होंगे। बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक राजधानी लखनऊ के लिए उसमें डा दिनेश शर्मा का नाम अहम है। राजधानी के महापौर होने के अलावा वे बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। उनका नाम बीजेपी की चुनाव समिति में भी है। यही नहीं कई बार उनका नाम मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में भी शुमार किया जाता रहा है। इसलिए उनके टिकट को बहुत अहम माना जा रहा है। बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी हरीश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली में भाजपा संसदीय बोर्ड की मीटिंग बृहस्पतिवार को होगी। जिसके बाद में अगली सूची भी जारी की जाएगी।

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.