मैनपुरी: भाजपा में बगावत, ममता ने छोड़ी पार्टी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मैनपुरी: भाजपा में बगावत, ममता ने छोड़ी पार्टीभोगांव से टिकट की दावेदार ममता राजपूत ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान।

गाँव कनेक्शन संवाददाता

मैनपुरी। विधानसभा चुनाव की टिकट घोषित होते ही भारतीय जनता पार्टी में भी बगावत शुरू हो गई है। भोगांव से टिकट की दावेदार ममता राजपूत ने पार्टी के स्थानीय नेताओं पर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी। कहा कि पार्टी के नेता समाजवादी पार्टी से मिले हुए हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य से मिलकर मेरी टिकट काटी गई। ममता ने चुनाव मैदान में निर्दलीय उतरने का ऐलान कर दिया।

ममता राजपूत भोगांव के पूर्व विधायक सूबेदार सिंह की बहू हैं। वह भोगांव से भाजपा की टिकट मांग रही थीं। भाजपा ने यहां से बसपा छोड़कर आए राहुल राठौर को प्रत्याशी बना दिया। राहुल राठौर भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बेहद करीबी माने जाते हैं। टिकट न मिलने से नाराज ममता राजपूत ने मंगलवार को भाजपा छोड़ दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता और अन्य नेताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य से मिलकर मेरी नाम कटवा दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी से भी पैसे लेकर भाजपा के नेता सपा के लिए काम करते हैं। भाजपा की दिनभर की गतिविधि रिकॉर्ड कर कुछ नेता शाम को सपा नेताओं को सुनाते हैं। मेरी टिकट काटने के साथ ही पार्टी में निष्ठावान लोगों को भी तरजीह नहीं दी गई। दो माह पहले ही बसपा छोड़कर आए राहुल राठौर को टिकट क्यों दे दी गई। उन्होंने कहा कि अब वह भोगांव से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.