उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार आई तो खत्म होगी आलू स्टोर की समस्या, बनेंगे कोल्ड स्टोर: साध्वी निरंजन 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार आई तो खत्म होगी आलू स्टोर की  समस्या, बनेंगे कोल्ड स्टोर: साध्वी निरंजन गांव कनेक्शन।

लखनऊ। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सोमवार को आलू स्टोरेज को लेकर किसानों को हो रही समस्या को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य के लिए तीन बड़ी कोल्ड चेन की परियोजनाएं प्रस्तावित की हैं। अमेठी में मेगा फूड पार्क का भी प्रस्ताव है। मगर एक ओर तो राज्य सरकार जमीन नहीं दे रही है, वहीं दूसरी ओर निवेशक नहीं आ रहे हैं। वे गाजियाबाद के आगे आने से डर रहे हैं। उनका कहना है कि, उप्र में फिलहाल माफिया उनको काम करने नहीं देगा।

संवाददाताओं को संबोधित करतीं साध्वी निरंजन ज्योति।

सब्जियों का राजा कहा जाने वाला आलू इन दिनों माटी मोल बिक रहा है। यूपी में आलू के गढ़ फरुर्खाबाद में आलू दो से ढाई रुपये किलो बिक रहा है तो कानपुर कन्नौज से लेकर बाराबंकी और पूरे प्रदेश में यही हाल बना हुआ है। आलू कारोबारियों का मानना है बंपर उत्पादन और नोटबंदी के चलते आलू की कीमतें गिरी हैं। जबकि कोल्ड स्टोरेज की संख्या यूपी में कम होने के चलते किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें- नोटबंदी के बाद बंपर उत्पादन ने किया आलू किसानों को बेदम, 2 रुपये किलो तक पहुंचीं कीमतें

इस बार में गांव कनेक्शन ने बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में साध्वी निरंजन ज्योति से सवाल किया। साध्वी ने कहा कि, कोल्डचेन संबंधित तीन परियोजनाएं हम लाने की कोशिश में हैं। जिनमें से शाहजहांपुर में, दूसरी आगरा और तीसरी फतेहपुर के लिए है। जबकि अमेठी में फूड पार्क बनाना चाहते हैं। मगर राज्य में सरकार से सहयोग नहीं मिल रहा है। अमेठी में जमीन नहीं दी गई। जबकि इस क्षेत्र में निजी निवेशक भी आगे नहीं आ रहे हैं। हम किसानों को लेकर बहुत परेशान हैं। हमारी सरकार अगर उत्तर प्रदेश में आई तो नये कोल्ड स्टोरेज बनेंगे। केंद्रीय परियोजनाओं के जरिये निजी निवेशकों को बढ़ावा दिया जाएगा।

चुनाव से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

प्रदेश में चल रही भाजपा की आंधी

साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि भाजपा के लिए आंधी चल रही है। पूर्वांचल में ज्यादा गरीबी है। बुंदेलखंड से भी ज्यादा गरीबी है। मगर इसको लेकर राज्य सरकार ने कुछ भी नहीं किया।हर विधानसभा से बढ़त बनाते हुए हम आगे बढ़ते हुए जा रहे हैं। पांचवें चरण में ही हमारी सरकार बन चुकी है। मायावती दलितों मुसलमान और अखिलेश पिछड़ों के माध्यम से राजनीति करते हैं। पूर्वांचल में आज भी फूंस की झोपड़ी है।

अखिलेश यादव आप गरीबों की समस्या नहीं समझ सकते हैं। लोगों ने बताया कि गुंडों की वजह से मार खाने वाले का ही थाने जाने पर चालान हो जाता है। आजम खान को लेकर निरंजन ज्योति ने कहा कि, बलात्कार को आजम साजिश बोलता है क्या ये काम बोलता है। फतेहपुर के लिए मैंने सीवर लाइन की परियोजना मांगी थी। मगर सीएम अखिलेश तैयार नहीं हुए। उन्होंने कहा कि, अखिलेश पर उत्तर प्रदेश के युवा ने भरोसा किया था। मगर आपने क्या किया। आपने लैपटॉप और कन्या विद्याधन पाने वाले बच्चों की सूची जारी की है। अरे लोकसेवा आयोग के जरिये किसको आपने नौकरी दी उसकी भी सूची जारी करें। पहली बार में ही 30 हजार मुस्लिम लड़कियों को कन्या विद्या धन दिया। अखिलेश विकास सैफई में हुआ है। मुजफ्फरनगर जल रहा था सैफई में नंगा नांच हो रहा था।

मायावती पर हमला बोलते साध्वी ने कहा कि, मायावती के समय में बांदा में विधायक ने रेप किया था। उसकी लड़ाई मैंने की थी। उसको न्याय हमने दिलाया था।अब उन्होंने मुख्तार को पार्टी में लिया है। पूरब में माफिया हावी है। हमारी सरकार बनी तब माफिया जेल में होंगे। डिम्पल यादव कह रही हैं कि कहीं बलात्कार नहीं हो रहा है। ये केवल साजिश है। अरे आपको बुलनदशाहर तो बताएं।

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.