भाजपा की परिवर्तन यात्रा में मनोज सिन्हा ने कहा, उत्तर प्रदेश में लोग परिवर्तन के लिए तैयार 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   22 Nov 2016 7:48 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
भाजपा की परिवर्तन यात्रा में मनोज सिन्हा ने कहा, उत्तर प्रदेश में लोग परिवर्तन के लिए तैयार रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ।

जौनपुर (भाषा)। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज है और विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ।

सिन्हा ने यहां भाजपा की परिवर्तन यात्रा के तहत एक जनसभा में कहा, ‘‘ढाई साल का समय बीतने जा रहा है, इस दौरान केंद्र सरकार अथवा किसी मंत्री पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा। पूरी दुनिया में भारत और भारतीयों का मस्तक ऊंचा हुआ है।''

उत्तर प्रदेश में लोग परिवर्तन के लिए तैयार हैं, प्रदेश की सपा सरकार के साढ़े चार वर्ष बीतने जा रहे हैं, प्रदेश में जंगलराज और गुंडाराज कायम है, विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ।
मनोज सिन्हा केंद्रीय रेल राज्य मंत्री (जौनपुर की परिवर्तन यात्रा )

सिन्हा ने भ्रष्टाचार के बारे में उदाहरण देते हुए कहा कि भारत सरकार 18 करोड़ रुपए में एक किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग बना रही है जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 30.78 करोड़ रुपए में एक किलोमीटर एक्सप्रेस-वे बनवाए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां कार्यकर्ता ऊंचे पदों पर पहुंच सकता है, यह सपा और बसपा नहीं है जहां केवल परिवारवाद और जातिवाद चलता है। सिन्हा ने कहा कि नोटबंदी का फैसला ऐतिहासिक है, इससे जहां कालेधन पर शिकंजा कसेगा, वहीं भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा।

जिनके पास काली कमाई वहीं कर रहे हैं नोटबंदी का विरोध : योगी आदित्यनाथ

सभा को गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य भ्रष्टाचार, आतंकवाद, नक्सलवाद और कालाधन मुक्त भारत का निर्माण करना है, आज वही लोग नोटबंदी का विरोध कर रहे हैं, जो काली कमाई दबा कर बैठे हैं।

प्रदेश में सत्ता परिवर्तन करें : अनुप्रिया पटेल

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अब समय आ गया है कि उत्तर प्रदेश का नौजवान, किसान और महिलाएं एक साथ खड़े होकर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन करें।

विकास की राजनीति करती है भाजपा : सांसद केपी सिंह

जौनपुर के सांसद केपी सिंह ने कहा कि भाजपा जातिवाद और क्षेत्रवाद की राजनीति नहीं करती बल्कि विकास की राजनीति करती है, जबसे नोटबंदी हुई है कश्मीर में पत्थरबाजी बन्द हो गई है. इससे साबित होता है कि काले धन का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों में होता था।


       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.