कानपुर परिवर्तन यात्रा रैली में आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नाराज व्यापारियों की मनुहार में जुटे भाजपा नेता  

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   17 Dec 2016 4:38 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कानपुर परिवर्तन यात्रा रैली में आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,  नाराज व्यापारियों की मनुहार में जुटे भाजपा नेता   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

कानपुर (भाषा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 19 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के कानपुर में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा रैली को सम्बोधित करेंगे। भाजपा नेताओं का दावा है कि कानपुर परिवर्तन यात्रा रैली में कानपुर और उसके आसपास के जिलों के करीब पांच लाख लोग शामिल होंगे।

रैली में शहर के व्यापारियों को शामिल करने के लिए भाजपा नेताओं की टोलियां शहर के बाजारों मे दौरा कर रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि नोटबंदी से कारोबार ठप्प होने से नाराज व्यापारियों को मनाने की हरसंभव कोशिश पार्टी नेताओं द्वारा की जा रही है।

शहर के बाहरी इलाके में स्थित निराला नगर मैदान में इस रैली की व्यापक तैयारियां जोर शोर से चल रही है तथा एसपीजी और जिला प्रशासन रैली की तैयारियों की समीक्षा कर रहे है। रैली स्थल पर कौशल विकास की एक प्रदर्शनी भी लगायी जा रही है।

परिवर्तन यात्रा के तहत प्रधानमंत्री मोदी की रैली 19 दिसंबर को दोपहर करीब 12 बजे होगी। रैली में लोगों को बुलाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता शहर के प्रमुख बाजारों में व्यापारियों को निमंत्रण दे रहे है। इसके अलावा रैली के प्रचार के लिए शहर के विभिन्न इलाकों में परिवर्तन रथ भी घूम रहे है।
सुरेंद्र मैथानी जिलाध्यक्ष भाजपा

उन्होंने कहा कि रैली में कानपुर के अलावा आसपास के जिलों जैसे कानपुर देहात, कन्नौज, फतेहपुर, औरैया, इटावा आदि से पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि रैली में पांच लाख से अधिक लोग आएंगे।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.