यूपी चुनाव: प्रदेश की वो विधानसभा सीट जिसने दिया पहला मुख्यमंत्री
Jamshed Qamar 12 March 2017 3:56 PM GMT

उत्तर प्रदेश में नरेंद्र मोदी की सुनामी में सब दल बह गए हैं। प्रचंड बहुमत मिला है, लेकिन अभी लोगों में सबसे बड़ा सवाल ये है कि बीजेपी की तरफ से यूपी का मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इस पर कयासबाजी जारी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश की किस विधानसभा सीट ने प्रदेश को पहला मुख्यमंत्री दिया था? जवाब है बरेली विधानसभा सीट।
बरेली सीट का इतिहास
साल 1951 में जब यूपी में पहला विधानसभा चुनाव हुआ था तब बरेली सीट से लड़ रहे थे, गोविंद वल्लभ पंत। उन्होंने भारी मतों से चुनाव जीता और फिर उन्हें प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया। लेकिन इसके बाद साल 1957, 1962 औऱ 1967 तक इस सीट पर कांग्रेस का ही कब्ज़ा रहा। कांग्रेस की तरफ से जगदीश सरन अग्रवाल का इस सीट पर पर विधायक रहे।
बरेली सीट का इतिहास
1951-1957 - पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त - कांग्रेस
1957-1962- जगदीश शरन अग्रवाल - कांग्रेस
1962-1967- जगदीश शरन अग्रवाल - कांग्रेस
1967-1969- जगदीश शरन अग्रवाल - कांग्रेस
1969- 1974- राम सिंह खन्ना - बीकेडी
1974-1977- डॉ. दिनेश जौहरी - बीजेपी
1977-1980- सत्य प्रकाश - जेएनपी
1980-1985- राम सिंह खन्ना - कांग्रेस
1985-1989- डॉ. दिनेश जौहरी - बीजेपी
1989-1991- डॉ. दिनेश जौहरी - बीजेपी
1991-1993- डॉ. दिनेश जौहरी - बीजेपी
1993-1996- राजेश अग्रवाल - बीजेपी
1996-2002- राजेश अग्रवाल - बीजेपी
2002- 2007- राजेश अग्रवाल - बीजेपी
2007- 2012- राजेश अग्रवाल - बीजेपी
2012- डॉ. अरुण कुमार - बीजेपी
More Stories