लालू का अंदाज वही, करा गए शिवपाल, अखिलेश की पंचायत

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
लालू का अंदाज वही, करा गए शिवपाल, अखिलेश की पंचायतसमाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह के दौरान मंच पर अखिलेश, शिवपाल, लालू व अन्य नेता। फोटो- महेंद्र पांडे

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पुराने अंदाज में ही नजर आए। लालू बोले, उत्तर प्रदेश के होने वाले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हैं। हमने शिवपाल और अखिलेश दोनों को साथ कर दिया है। अब कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं है। अखबार वाले कहते हैं, कोई झगड़ा है। मगर इतिहास गवाह है कि यादव आपस में नहीं लड़ता है। एक समय था जब भी समाजवादियों के सम्मेलन में मंच पर मारपीट होती थी, बाद में वे फिर एक होते हैँ। लालू ने रामगोपाल यादव पर तंज करते हुए कहा कि परिवार में अपना उल्लू सीधा करने वाले बहुत होते हैं। मगर फिर भी परिवार एक हो जाते हैं।

पूरी ताकत सपा के साथ

लालू अपने अंदाज में बोले कि देश का सबसे बड़ा चुनाव है। यही तय कर देगा कि 2019 में क्या होगा। उन्होंने कहा कि एनडीटीवी के साथ क्या हुआ, ये नरेंद्र मोदी और आरएसएस की कलई खोलता है। ये देश तानाशाही और इमरजेंसी की ओर जा रहा है। यूपी इलेक्शन को लेकर लालू बोले कि हम एक वोट नहीं काटेंगे। पूरी ताकत सपा के साथ होगी।

मोदी रहे निशाने पर

नरेंद्र मोदी को लेकर लालू यहां बोले कि देश की सीमा पर क्या हाल है। बोले थे कि 15 लाख रुपया जमा कर देंगे, अब कह रहे हैं जुमला है। वहीं, महाराष्ट्र में रिजर्वेशन को लेकर आंदोलन और गुजरात में भी यही हाल है। अब बेकारी बहुत बुरी होगी। देश को बचाइये। लालू ने दावा किया कि मुलायम सिंह के समय में सर्जिकल आपरेशन हुआ है। वहीं उन्होंने कहा कि मोदी जी आप क्या 56 इंच का ढोंग बना रहे हैं। मोदी ने भोपाल मुसलमानों का एनकाउंटर करवा दिया और उप्र के चुनाव में राम याद आया है। रंगवा सियार बहुत निकला है और सियार काटेगा भी। ये बहुत खतरनाक रंगवा सियार है। मगर हम सब एक हैं। महाभारत भी परिवार में ही हुआ था। मुलायम सिंह पर बहुत जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समान विचारधारा वाले एक हों क्योंकि ऐसे ही गठबंधन बनता है। नेता जी सबको पहचानते हैं।

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.