बुंदेलखंड की सभी 19 सीटों पर खिला कमल

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बुंदेलखंड की सभी 19 सीटों पर खिला  कमल27 महरौनी विधानसभा के मनोहर लाल ‘मन्नू लाल’ बुंदेलखंड मै 19 सीटों मे सर्वअधिक मत पाकर खिलाया कमल।

अरविन्द्र सिंह परमार

ललितपुर। बुन्देलखण्ड पर राज्य से लेकर केन्द्र तक राजनीति होती रही, बुंदेलखंड मै जातिवादी राजनीति हावी रही, क्षेत्रीय पार्टियों ने वोटरों को जाति, धर्म के आधार पर बांटा, जिस कारण बुन्देलखण्ड मै विकास नही हो पाया। सूखे का डंस झेल रहे बुंदेलखंड मै पलायन, बेकारी, बेरोजगारी, का बोलबाला रहा, सरकारों ने बुंदेलखंड पर राजनीति तो की, लेकिन स्थाई समाधान निकालने मै कतराती रही है।

विधानसभा चुनाव आने के कारण परदेश से लौटे बुंदेलखंड वासी, जिन्होनें महीनो से अपने परिवार का चेहरा तक नही देखा, ये सब देखकर क्षेत्रीय नेता प्रसन्न थे। दसको से सपा व बसपा के नेताओ का कब्जा बुंदेलखंड पर रहा। फिर भी किसानों व बेरोजगारो को हताशा व निराशा हाथ लगी। लगातार 10 वर्षो से बुंदेलखंड मै कब्जाधारी बसपा व सपा के नेता कुछ नही कर पाये! जिस कारण धुरन्धर नेताओ का सूपडा साफ हो गया, परिणाम स्वरूप बुंदेलखंड की 19 सीटों मै से 19 सीटों पर भाजपा का कब्जा हो गया।

बुंदेलखंड की 19 सीटों मै से सर्वअधिक मत महरौनी विधानसभा 227 भाजपा के मनोहर लाल 'मन्नू कोरी' को 1,59,291 मत मिले, बल्कि दूसरे नम्बर पर बसपा के फेरनलाल को 59,727 मत से संतोष करना पड़ा।

बुंदेलखंड वासियों को यह आशा है कि अब भाजपा बुन्देलखण्ड के लिए अच्छा काम करेगी, ललितपुर जनपद से दक्षिण दिशा पाली तहसील अंतर्गत दाँवर गाँव के बंटी राजा (24 वर्ष) बताते है, ''जातिवाद, गुन्डागर्दी, अपराध, अवैध खनन, कब्जा से परेशान थे। कोई सुनने वाला नही था, जो लोग सुनने वाले थे वही लोग कराते थे। सरकार का परिवर्तन हुआ है, कम से कम अब तो लगाम लग जायेगी।''

बुंदेलखंड मै बेकारी, गरीबी, बेरोजगारी, पलायन, कर्ज से किसान त्रस्त रहे हैं, ललितपुर जनपद से जखौरा ब्लाँक पश्चिम दिशा दूरी 22 किमी राखपंचम पुर के नरेन्द्र राजपूत (35 वर्ष) बताते है, ''बुंदेलखंड ने सभी सीटे नयी सरकार के पक्ष मै गयी है, वोटिंग जाति पात से ऊपर उठकर बम्पर जीत मै तब्दील हुयी है, नयी सरकार बुंदेलखंड को बेकारी, गरीबी, बेरोजगारी, पलायन, कर्ज का रास्ता निकाल कर छुटकारा देगी।''

''पूर्ण बहुमत की सरकार आने पर बुंदेलखंड को फायदा होगा, मूलभूत सुविधाओ पर जोर दिया जायेगा। बेरोजगारी, बेकारो का स्थाई समाधान होगा। अपराधी, खनन माफियाओ का खात्मा होगा, बुंदेलखंड मे जाति आधारित राजनीति धराशाही हो गयी। बुंदेलखंड पर विशेष ध्यान देकर मुख्य धारा मै लाने का काम होगा यह कहना है ललितपुर जनपद महरौनी तहसील दरौना गाँव के युवा नेता आशुतोष सिंह सेंगर (35 वर्ष) ने बताया।

बुंदेलखंड की 19 विधानसभा सीटो मै से 19 सीटो पर भाजपा की जीत

  • 219 माधौगढ़ विधानसभा से भाजपा के मूलचन्द्र निरंजन को 108479 मत
  • 220 कालपी विधानसभा से भाजपा के नरेन्द्र पाल सिंह जादौन को 85071 मत
  • 221 उरई विधानसभा से भाजपा के गौरी शंकर वर्मा को 140485 मत
  • 222 बबीना विधानसभा से भाजपा के राजीव पारीछा को 96713 मत
  • 223 झाँसी नगर विधानसभा से भाजपा के रवि शर्मा को 117873 मत
  • 224 मऊरानीपुर विधानसभा से भाजपा के बिहारी लाल आर्य को 98905 मत
  • 225 गरौठा विधानसभा से भाजपा के जवाहर राजपूत को 93378 मत
  • 226 ललितपुर विधानसभा भाजपा के रामरतन कुशवाहा को 156942 मत
  • 227 महरौनी विधानसभा भाजपा के मनोहर लाल 'मन्नू कोरी' को 159291 मत
  • 228 हमीरपुर विधानसभा भाजपा के अशोक चन्देल को 110888 मत
  • 229 राठ विधानसभा भाजपा की मनीषा अनुरागी को 147526 मत
  • 230 महोबा विधानसभा भाजपा के राकेश गोस्वामी को 88291 मत
  • 231 चरखारी विधानसभा भाजपा के बृजभूषण राजपूत को 98360 मत
  • 232 तिन्दवारी विधानसभा भाजपा के बृजेश प्रजापति को 82197 मत
  • 233 बबेरू विधानसभा भाजपा के चन्द्रपाल कुशवाहा को 76187 मत
  • 234 नरैनी विधानसभा भाजपा के राजकरन कबीर को 92412 मत
  • 235 बाँदा विधानसभा भाजपा के प्रकाश द्विवेदी को 83169 मत
  • 236 चित्रकूट विधानसभा भाजपा के चन्द्रिका उपाध्याय को 90366 मत
  • 237 मानिकपुर विधानसभा भाजपा के आर.के. पटेल को 84988 मत

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.