अखिलेश ने नरेश उत्तम पटेल को बनाया उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   1 Jan 2017 7:18 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अखिलेश ने नरेश उत्तम पटेल को बनाया उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी  का नया प्रदेश अध्यक्ष विधानपरिषद सदस्य नरेश उत्तम पटेल को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

लखनऊ (भाषा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने के बाद विधानपरिषद सदस्य नरेश उत्तम पटेल को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।

अखिलेश के करीबी माने जाने वाले सपा प्रवक्ता एवं राज्य के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने यहां बताया कि अखिलेश ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हैसियत से विधानपरिषद सदस्य नरेश उत्तम पटेल को शिवपाल यादव की जगह पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है, पटेल ने पदभार ग्रहण कर लिया है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने पूरे तौर पर अखिलेश का अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष मान लिया है और अब उनके निर्णयों को किसी भी तरह चुनौती नहीं दी जा सकती। रामगोपाल यादव को पार्टी से निष्कासित करने के मुलायम सिंह के फैसले के बारे में पूछने पर चौधरी ने कहा कि ऐसा कोई फैसला मान्य नहीं होगा।

लखनऊ में सपा मुख्यालय के बाहर समर्थकों के हंगामे के बारे में पूछे जाने पर चौधरी ने कहा कि आज के इतने बडे घटनाक्रम के बाद राज्य मुख्यालय पर समर्थकों की भीड उमड़ना स्वाभाविक है।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। बाद में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने एक चिट्टी जारी करके इस सम्मेलन तथा उस में लिए गए तमाम फैसलों को अवैध घोषित किया था।

पार्टी के संसदीय बोर्ड ने इस पर मुहर लगाते हुए राष्ट्रीय अधिवेशन के कर्ताधर्ता रामगोपाल यादव को सपा से छह साल के लिए निष्कासित करने का फैसला किया था।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.