मुलायम ने समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश की 325 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   28 Dec 2016 5:35 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मुलायम ने समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश की 325 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि हमारी पार्टी में कभी विवाद नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव 28 फरवरी से पहले होगा। इस अवसर पर मुलायम सिंह यादव ने 325 उम्मीदवार की घोषणा की।

एक प्रेस कांफ्रेंस में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि उम्मीदवारों की घोषणा के बाद अब कोई भी टिकट नहीं बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश जहां से चाहेंगे वहीं से चुनाव लड़ सकते हैं। किसी मंत्री को अपमानित नहीं करेंगे।

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश की 325 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए। इनमें से 176 सीटें वे हैं, जहां सपा के विधायक वर्तमान में हैं। मुलायम सिंह यादव ने कि 78 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान बाद में किया जाएगा। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी बहुत सोच समझकर पार्टी का टिकट देती है। जो भी विधानसभा उम्मीदवारी के टिकट दिए गए हैं वह सभी बहुत सोच विचार कर दिए गए हैं।

समाजवादी पार्टी के विधानसभा चुनाव 2017 के उम्मीदवारों की सूची यहां देखें....

मुलायम ने कार्यकर्ता से कहा कि आप जोश में हैं, एकता है क्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जो यूपी जीतता है वही दिल्ली जीतता है।मुलायम सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव 28 फरवरी से पहले होगा।

प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बड़े फाइटर हैं पर भाजपा ने आज तक अपने कोई भी वादे पूरे नहीं किए हैं।

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी में अन्य पार्टियों से अधिक लोकतांत्रिक व्यवस्था है। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में किसी भी दल से गठजोड नहीं होगा।

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि नोटबंदी का जवाब जनता जल्द देगी।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.