उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम 2017 में जीते-हारे उम्मीदवारों की सूची      

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   14 March 2017 1:00 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम 2017 में जीते-हारे उम्मीदवारों की     सूची      लखनऊ में भाजपा के कार्यकर्ता।

लखनऊ (भाषा)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम 2017 में जीते-हारे उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है।

चुनाव से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

बाराबंकी की हैदरगढ़ (सुरक्षित) सीट पर भाजपा प्रत्याशी बैजनाथ रावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के राम मगन रावत को 33 हजार 530 मतों से हराया।

बस्ती जिले की महादेवा (सुरक्षित) सीट पर भाजपा के मनोज सोनकर 25884 मतों से जीते। उन्होंने बसपा के दूधराम को हराया। सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री राम करन आर्य तीसरे नंबर पर।

पीलीभीत जिले की बडखेडा सीट पर भाजपा के किशन लाल लगभग 51000 वोट से जीते।

बदायूं की बिसौली (सुरक्षित) सीट पर भाजपा प्रत्याशी कुशाग्र सागर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के आशुतोष मौर्य को 10 हजार 764 मतों से हराया। भाजपा ने सपा से यह सीट छीनी।

आजमगढ़ की सगडी सीट पर बसपा प्रत्याशी वन्दना सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के जयराम पटेल को 5900 मतों से हराया। बसपा ने सपा से यह सीट छीनी।

भदोही की औराई (सुरक्षित) सीट पर भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री दीनानाथ भास्कर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की मधुबाला पासी को करीब 14000 मतों से हराया। भाजपा ने सपा से यह सीट छीनी।

गोरखपुर की चौरी-चौरा सीट पर भाजपा प्रत्याशी संगीता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के मनुरोजन यादव को 45 हजार 718 मतों से हराया। भाजपा ने यह सीट बरकरार रखी।

कौशाम्बी की मंझनपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी लालबहादुर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के इंद्रजीत सरोज को चार हजार 261 मतों से हराया। भाजपा ने यह सीट बसपा से छीनी।

बदायूं (सदर) सीट पर भाजपा प्रत्याशी महेश चन्द्र गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के आबिद रजा खां को 16500 मतों से हराया। भाजपा ने यह सीट सपा से छीनी।

इलाहाबाद की पश्चिमी सीट से भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सिद्घार्थ नाथ सिंह जीत गए हैं. उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी की रिचा सिंह को 25,336 मतों से हराया ।

फूलपुर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रवीण कुमार सिंह ने जीत हासिल की है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के मंसूर आलम को 26,613 मतों से हराया है।

कोरांव सीट से भाजपा के राजमणि ने कांग्रेस के रामकृपाल को 53,696 मतों से हराया है।

मेजा सीट से भाजपा की नीलम करवरिया ने समाजवादी पार्टी के राम सेवक सिंह को 19843 मतों से हराया।

बदायूं जिले की सहसवान सीट पर सपा प्रत्याशी ओमकार सिंह यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के अरशद अली को 4115 मतों से हराया। सपा ने यह सीट बरकरार रखी।

कौशाम्बी जिले की सिराथू सीट पर भाजपा प्रत्याशी शीतला प्रसाद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा विधायक वाचस्पति को 25 हजार 428 मतों से हराया।

महराजगंज जिले की नौतनवा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी अमनमणि त्रिपाठी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी विधायक कौशल किशोर उर्फ मुन्ना सिंह को 32 हजार 478 मतों से हराया।

महराजगंज जिले की फरेंदा सीट पर भाजपा प्रत्याशी बजरंग बहादुर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्र कुमार चौधरी को 2354 मतों से हराया। भाजपा ने सपा से यह सीट छीनी।

महराजगंज जिले की सिसवां सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रेम सागर पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी शिवेन्द्र सिंह को 68 हजार 264 मतों से हराया। भाजपा ने यह सीट सपा से छीनी।

महराजगंज सदर सीट पर भाजपा प्रत्याशी जयमंगल कनौजिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा प्रत्याशी निर्मेश मंगल को 68 हजार 300 मतों से हराया। भाजपा ने यह सीट सपा से छीनी।

इलाहाबाद की बारा सीट डाक्टर अजय कुमार ने बनाए रखी। उन्होंने समाजवादी पार्टी के अजय को 34,000 मतों के अंतर से हराया है। डॉक्टर अजय कुमार ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर पांच साल पहले इस सीट पर जीत दर्ज की थी।

बाराबंकी सीट पर सपा प्रत्याशी सुरेश यादव उर्फ धर्मराज यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के सुरेन्द्र वर्मा को 29 हजार 705 मतों से हराया। सपा ने यह सीट बरकरार रखी।

बाराबंकी जिले की रामनगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी शरद अवस्थी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप को 22 हजार 727 मतों से हराया। भाजपा ने सपा से यह सीट छीनी।

कौशाम्बी जिले की चायल सीट पर भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी तलत अजीम को 40 हजार 86 मतों से हराया।

संतकबीर नगर जिले की धनघटा सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा प्रत्याशी श्रीराम चव्हाण ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी अलगू चौहान को 17 हजार मतों से हराया।

झांसी जिले की बबीना सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजीव सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के यशपाल सिंह यादव को 16766 मतों से हराया। भाजपा ने यह सीट बसपा से छीनी।

झांसी जिले की मउरानीपुर (सुरक्षित) सीट पर भाजपा प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा विधायक रश्मि आर्य को 16992 मतों से हराया। भाजपा ने सपा से यह सीट छीनी।

झांसी जिले की गरौठा सीट पर भाजपा के जवाहर राजपूत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा विधायक दीप नारायण सिंह यादव को 15859 मतों से हराया।

झांसी (सदर) सीट पर भाजपा प्रत्याशी रवि शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के सीताराम कुशवाहा को 55702 मतों से हराया। भाजपा ने यह सीट बरकरार रखी।

महराजगंज जिले की पनियरा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेन्द्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के गणेश शंकर पाण्डेय को 67486 मतों से हराया। भाजपा ने यह सीट बसपा से छीनी।

भदोही जिले की ज्ञानपुर सीट पर निषाद पार्टी के विजय मिश्रा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के राजेश यादव को करीब 20 हजार मतों से हराया। यह सीट सपा से छिन गई।

बागपत सीट पर भाजपा के योगेश धामा ने बसपा के अहमद हमीद को हराया।

बडौत सीट पर भाजपा के कृष्णपाल मलिक ने रालोद के साहब सिंह को 26486 मतों से हराया।

बस्ती सदर सीट पर भाजपा के दयाराम चौधरी ने सपा के महेन्द्र नाथ यादव को 42594 मतों से परास्त किया।

इटावा की भरथना सीट पर भाजपा प्रत्याशी सावित्री कठेरिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के कमलेश कुमार कठेरिया को 2057 मतों से हराया। भाजपा ने यह सीट सपा से छीनी।

देवरिया जिले की पथरदेवा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सूर्य प्रताप शाही ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के शाकिर अली को 42997 मतों से हराया। भाजपा ने सपा से यह सीट छीनी।

देवरिया सदर सीट पर भाजपा प्रत्याशी के जन्मेजय सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा-कांग्रेस गठबंधन के जे. पी. जायसवाल को 46236 मतों से हराया। भाजपा ने यह सीट बरकरार रखी।

देवरिया सीट पर भाजपा के जनमेजय सिंह ने सपा के जेपी जायसवाल को 46236 मतों से हराया।

धौरहरा सीट पर भाजपा के अवस्थी बाला प्रसाद ने सपा के यशपाल सिंह चौधरी को 3353 मतों से पराजित किया।

दुद्धी सीट पर अपना दल :सोनेलाल: के हर इरम ने बसपा के विजय सिंह गौंड को 1085 मतों से हराया।

हैदरगढ़ सीट पर भाजपा के बैजनाथ रावत ने सपा के राम मगन को 33520 मतों से हराया।

हमीरपुर सीट पर भाजपा के अशोक कुमार सिंह चंदेल ने सपा के मनोज कुमार प्रजापति को 48655 मतों से हराया।

हरचंदपुर सीट पर कांग्रेस के राकेश सिंह ने भाजपा की कंचन लोधी को 3652 मतों से हराया।

कैराना सीट पर सपा के नाहिद हसन ने भाजपा की मृगांका सिंह को 21162 मतों से हराया।

कन्नौज सीट पर सपा के अनिल कुमार दोहरे ने भाजपा के बनवारी लाल दोहरे को 2454 मतों से परास्त किया।

कांठ सीट पर भाजपा के राजेश कुमार सिंह चुन्नू ने सपा के अनीसुर्रहमान को 2348 मतों से हराया।

कुशीनगर सीट पर भाजपा के रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने बसपा के राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी भैया को 48103 मतों से हराया।

ललितपुर सीट पर भाजपा के रामरतन कुशवाहा ने सपा की ज्योति सिंह को 68255 मतों से हराया।

रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अदिति सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के मोहम्मद शहबाज खान को 90 हजार 414 मतों से हराया।

महोबा सीट पर भाजपा के राकेश कुमार गोस्वामी ने सपा के सिद्ध गोपाल साहू को 31387 मतों से पराजित किया।

मानिकपुर सीट पर भाजपा के आरके सिंह पटेल ने कांग्रेस के संपत पाल को 44464 मतों से हराया।

मिश्रिख सीट पर भाजपा के रामकृष्ण भार्गव ने बसपा के मनीष कुमार रावत को 20672 मतों से परास्त किया।

मोहम्मदी सीट पर भाजपा के लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कांग्रेस के संजय शर्मा को 33918 मतों से हराया।

मुरादनगर सीट पर भाजपा के अजीत पाल त्यागी ने बसपा के सुधन कुमार को 89612 मतों से हराया।

नगीना सीट पर सपा के मनोज कुमार पारस ने भाजपा की ओमवती देवी को 7967 मतों से हराया।

उंचाहार सीट से कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उत्कृष्ट मौर्या को हराकर यह सीट बरकरार रखी।

जसवन्तनगर सीट से सपा प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के मनीष यादव को 52 हजार 616 मतों से हराकर यह सीट बरकरार रखी।

अमेठी सीट से भाजपा प्रत्याशी गरिमा सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति को 4927 मतों से हराकर सपा से यह सीट छीन ली। कांग्रेस प्रत्याशी अमिता सिंह चौथे स्थान पर रहीं।

ओबरा सीट पर भाजपा के संजीव कुमार ने सपा के रवि गौंड को 44269 मतों से हराया।

पीलीभीत सीट पर भाजपा के संजय सिंह गंगवार ने सपा के रियाज अहमद को 43356 मतों से हराया।

प्रतापगढ जिले की रामपुर खास सीट पर कांग्रेस की आराधना मिश्र ‘मोना' ने भाजपा के नागेश प्रताप सिंह उर्फ छोटे सरकार को 17066 मतों से हराया। मोना कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं।

सलोन सीट पर भाजपा के दल बहादुर ने कांग्रेस के सुरेश चौधरी को 16055 मतों से हराया।

संभल सीट पर सपा के इकबाल महमूद ने एमआईएम के जियाउर्रहमान को 18822 मतों से हराया।

शाहजहांपुर सीट पर भाजपा के सुरेश कुमार खन्ना ने सपा के तनवीर खान को 19203 मतों से हराया।

शिकोहाबाद सीट पर भाजपा के मुकेश वर्मा ने सपा के संजय कुमार को 10777 मतों से हराया।

गोरखपुर जिले की कैम्पियरगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी फतेह बहादुर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी चिन्ता यादव को 32854 मतों से हराया। सिंह पूर्व में इस सीट से एनसीपी के विधायक थे।

गोरखपुर जिले की चिल्लूपार सीट से बसपा प्रत्याशी विनय शंकर तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिपाठी को 3281 मतों से हराया। बसपा ने यह सीट बरकरार रखी।

बछरावां सीट पर भाजपा के राम नरेश रावत ने कांगे्रस के साहब शरण को 22309 मतों से हराया।

लखनऊ जिले की बीकेटी (बक्शी का तालाब) सीट पर भाजपा के अविनाश त्रिवेदी ने बसपा के नकुल दुबे को 17584 वोट से हराया।

इटावा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सरिता भदौरिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के कुलदीप गुप्ता को 17 हजार 338 मतों से हराया। भाजपा ने सपा से यह सीट छीनी।

बलरामपुर सीट पर भाजपा के पल्टूराम ने कांगे्रस के शिवलाल को 24860 मतों से हराया।

चित्रकूट सीट पर भाजपा के चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने सपा के वीर सिंह को 26936 मतों से हराया।

कर्नलगंज सीट पर भाजपा के अजय प्रताप सिंह ने सपा के योगेश प्रताप सिंह को 28405 मतों से परास्त किया।

एटा सीट पर भाजपा के विपिन कुमार ने सपा के जुगेन्द्र सिंह यादव को 21129 मतों से हराया।

फतेहपुर सीट पर भाजपा के विक्रम सिंह ने सपा के चंद्र प्रकाश लोधी को 31498 मतों से हराया।

फिरोजाबाद सीट पर भाजपा के मनीष असीजा ने सपा के अजीम भाई को 41727 मतों से हराया।

गोरखपुर (ग्रामीण) सीट से भाजपा प्रत्याशी विपिन सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के विजय बहादुर यादव को 4438 मतों से हराया। भाजपा ने यह सीट बरकरार रखी।

हरदोई सीट पर सपा के नितिन अग्रवाल ने भाजपा के राजा बक्श सिंह को 5109 मतों से हराया।

जौनपुर सीट पर भाजपा के गिरीश चंद्र यादव ने कांग्रेस के नदीम जावेद को 12284 मतों से हराया।

लम्भुआ सीट पर भाजपा के देव मणि द्विवेदी ने बसपा के विनोद सिंह को 12903 मतों से हराया।

लखनऊ मध्य सीट पर भाजपा के ब्रजेश पाठक ने सपा के रविदास मेहरोत्रा को 5094 मतों से हराया।

लखनऊ उत्तर सीट पर भाजपा के नीरज बोरा ने सपा के अभिषेक मिश्र को 27276 मतों से हराया।

लखनऊ जिले के मलीहाबाद सीट पर भाजपा के जयदेवी ने सपा की राजबाला को 22668 मतों से पराजित किया।

सरेनी सीट से भाजपा प्रत्याशी धीरेन्द्र बहादुर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के ठाकुर प्रसाद यादव को 13 हजार सात मतों से हराया। भाजपा ने सपा से यह सीट छीन ली।

मुगलसराय सीट पर भाजपा की साधना सिंह ने सपा के बाबूलाल को 13243 मतों से हराया।

प्रतापगढ़ सीट पर अपना दल (सोनेलाल) संगम लाल गुप्ता ने सपा के नागेन्द्र सिंह ‘मुन्ना यादव' को 34554 मतों से हराया।

मथुरा की मांट सीट पर बसपा के श्याम सुंदर शर्मा ने बड़े ही रोचक मुकाबले में रालोद के योगेश नौहवार को मात्र 432 मतों से हराया। योगेश नौहवार को 65,430 मत मिले। जबकि श्याम सुंदर शर्मा ने कुल 65,862 मत प्राप्त किए। भाजपा के उम्मीदवार सतीश कुमार शर्मा उर्फ एसके शर्मा यहां तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 59,871 मत मिले।

गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के ठा. कारिंदा सिंह (93,558) ने बसपा के निवर्तमान विधायक राजकुमार रावत (60,529) को 33,029 मतों के अंतर से पराजित किया तो बलदेव (सुरक्षित) क्षेत्र से निवर्तमान विधायक पूरनप्रकाश (88,411) ने रालोद के निरंजन धनगर (75,203) को 13,208 मतों से हराया।

हापुड जनपद की तीनों विधान सभा सीटों पर हुई मतगणना में दो सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों व एक सीट पर बसपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।

हापुड सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी विजयपाल आढती व गढमुक्तेश्वर सीट से भाजपा प्रत्याशी कमल सिंह मलिक एवं धौलान सीट से बसपा प्रत्याशी असलम चौधरी को निर्वाचित घोषित किया गया है।

विश्वनाथगंज सीट पर अपना दल (सोनेवाल) के राकेश कुमार वर्मा ने कांग्रेस के संजय पाण्डेय को 23358 मतों से हराया।

तिलहर सीट पर कांग्रेस के जितिन प्रसाद भाजपा के रोशन लाल वर्मा से 5705 मतों से हारे।

प्रतापगढ़ की कुंडा सीट पर निर्दलीय रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया' ने भाजपा के जानकी शरण को 1, 03, 647 मतों से हराया।

घोसी सीट पर भाजपा के फागू चौहान ने बसपा के अब्बास अंसारी को 7003 वोटों से हराया।

बरेली कैण्ट सीट पर भाजपा के राजेश अग्रवाल ने कांग्रेस के मुजाहिद हसन खान को 12664 मतों से पराजित किया।

सिद्धार्थनगर जिले की बांसी सीट पर भाजपा के जय प्रताप सिंह ने सपा के लालजी को 18942 मतों से परास्त किया।

बलिया नगर सीट पर भाजपा के आनंद ने सपा के लक्ष्मण को 40011 मतों से हराया।

बांदा सीट पर भाजपा के प्रकाश द्विवेदी ने बसपा के मधुसूदन कुशवाहा को 32828 मतों से हराया।

बहराइच सीट पर भाजपा की अनुपमा जायसवाल ने सपा की रुबाब सैयदा को 6702 मतों से हराया।

अयोध्या सीट पर भाजपा के वेद प्रकाश गुप्ता ने सपा के पवन पाण्डेय को 50440 मतों से हराया।

आजमगढ़ सीट पर सपा के दुर्गा प्रसाद ने भाजपा के अखिलेश को 26262 मतों से हराया।

लखनऊ कैण्ट से भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी ने सपा की अपर्णा यादव को 33796 मतों से हराया।

अकबरपुर सीट पर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर ने सपा के राममूर्ति वर्मा को 14013 मतों से हराया।

आलापुर में भाजपा की अनीता ने सपा की संगीता को 12513 मतों से हराया।

बांसडीह सीट पर सपा सरकार के मंत्री रहे राम गोविन्द चौधरी ने निर्दलीय केतकी सिंह को 1687 मतों से हराया।

गोण्डा सीट पर भाजपा के प्रतीक भूषण सिंह ने बसपा के जलील खान को 11678 मतों से हराया।

गोला गोकर्णनाथ सीट पर भाजपा के अरविन्द गिरि ने सपा के विनय तिवारी को 55017 मतों से पराजित किया।

गाजीपुर सीट पर भाजपा की संगीता ने सपा के राजेश कुशवाहा को 32607 मतों से हराया।

जहूराबाद सीट पर भाजपा के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बसपा के कालीचरण को 18081 मतों से हराया।

सीतापुर सीट पर भाजपा के राकेश राठौर ने सपा के राधेश्याम जायसवाल को 24839 मतों से हराया।

मोहम्मदाबाद सीट पर भाजपा की अलका राय ने बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई सिगबतुल्लाह अंसारी को 32727 मतों से हराया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रताप सिंह रुद्रपुर सीट पर भाजपा के जयप्रकाश निषाद से 26789 मतों से हारे।

तरबगंज सीट पर सपा सरकार में मंत्री रहे पंडित सिंह भाजपा के प्रेम नारायण पाण्डेय से 38442 मतों से हारे।

मेरठ सीट पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी सपा के रफीक अंसारी से 28769 मतों से हारे।

            

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.