मनोज सिन्हा को विकीपीडिया’ ने बनाया उत्तर प्रदेश का नया मुख्यमंत्री
Sanjay Srivastava 18 March 2017 2:24 PM GMT

लखनऊ (भाषा)। उत्तर प्रदेश की नई भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री को लेकर फैसला भले ही आज शाम को होना हो, लेकिन वेबसाइट ‘विकीपीडिया' ने केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का नाम पहले ही राज्य के 21वें मुख्यमंत्री के रूप में दर्ज कर दिया।
विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के करीब एक हफ्ते बाद प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए भाजपा की बैठक शाम चार बजे लखनऊ स्थित ‘लोक भवन' में होनी है लेकिन उससे काफी पहले ही ‘विकीपीडिया' ने 21वें मुख्यमंत्री के तौर पर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का नाम दर्ज कर दिया। विकीपीडिया को आमतौर पर सामान्य जानकारी के लिए विश्वसनीय स्रोत माना जाता है।
चुनाव से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप
हालांकि, प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के लिए मनोज सिन्हा का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। बहरहाल, सिन्हा ने कहा है कि वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं और ना ही उनका कोई दावा है, जो अटकलें लगाई जा रही हैं, वे मीडियाजनित हैं।
More Stories