महापर्व में आधी आबादी ने भी दिखाई ताकत, घरों से निकल कर महिलाएं कर रहीं वोट
गाँव कनेक्शन 19 Feb 2017 12:16 PM GMT

पाटन (उन्नाव)। लोकतंत्र के उत्सव में आधी आबादी ने भी अपनी ताकत का अहसास कराया। घरों से निकलकर महिलाओं ने महापर्व में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और मतदान किया। कसबे साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं ने बड़ी संख्या में मताधिकार का प्रयोग किया।
सुमेरपुर के प्राथमिक विद्यालय कीरतपुर में वोट डालने पहुंची महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई पड़ा। यहां वोट डालने पहुंची रामकीर्ति ने बताया कि वह पांचवी बार मतदान करने आई हैं। रामकीर्ति के साथ ही उनके परिवार की कई अन्य महिलाएं भी वोट डालने आई थी। शहर के गांधी नगर स्थित मैचलेस पब्लिक स्कूल में सुबह नौ बजे महिलाओं की लंबी लाइन लगी दिखी। यहां गांधी नगर में रहने वाली शुभी, गरिमा, हेमलता लाइन अपने परिवार के कई सदस्यों के साथ लाइन में लगी थी।
मतदान के लिए सभी के मन में उत्साह था। नवाबगंज के बाल्हेमऊ, महनौरा, रसूलपुर व सरौती में भी महिलाओं ने बढ़ चढक़र मतदान किया। बीघापुर के कमलापत, बेहटा सचान और दानामऊ पोलिंग बूथों पर भी महिलाओं की खासी भीड़ मौजूद रही। यहां वोट डालने पहुंची महिलाओं ने बताया कि वह घर के सभी काम निपटाने के बाद अपना वोट डालने पहुंची हैं।
More Stories