मायावती एक फरवरी से करेंगी रैलियां

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मायावती एक फरवरी से करेंगी रैलियांबहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती।

लखनऊ। विरोधियों को शिकस्त देने के लिए मायावती रैलियां करेंगी। सपा, भाजपा उनके निशाने पर रहेंगे और नोटबंदी समेत कई मुद्दों पर मायावती केंद्र को घेरेंगी। उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग द्वारा तारीखों का ऐलान करने के बाद से ही बसपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

इस मामले में बसपा प्रमुख मायावती पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी हैं। अब वे चुनावी समर में विरोधियों को शिकस्त देने के लिए पूरे प्रदेश में ताबड़तोड़ प्रचार करने की तैयारी कर रही हैं। बसपा प्रमुख मायावती एक फरवरी से चुनाव अभियान शुरू करेंगी।

सूत्रों के अनुसार बसपा प्रमुख मायावती ने चुनाव प्रचार की तैयारी शुरू कर दी हैं। वह उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगी। मायावती एक फरवरी से उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार शुरू करेंगी। इस दौरान वे करीब 60 से अधिक जिलों में सभाएं करेंगी।

सूत्रों का कहना है कि मायावती के निशाने पर सपा और भाजपा रहेगी। हालांकि वे सपा और कांग्रेस पर भी निशाना साध सकती हैं। सत्तारूढ़ सपा को प्रदेश में विकास और कानून व्यवस्था को लेकर बसपा प्रमुख मायावती पहले से ही घेरती रही हैं इसलिए रैलियों में भी वह यह मुद्दा जोर-शोर से उठाएंगी। मायावती सपा और भाजपा के बीच मिली भगत का आरोप लगाती रही हैं। चुनाव प्रचार के दौरान वह लखनऊ को अपना बेस बनाएंगी। रैलियों की तैयारियों को लेकर प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.