मेरठ: संगीत सोम ने दर्ज की शानदार जीत, लेकिन लक्ष्मीकांत बाजपेई हारे

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मेरठ: संगीत सोम ने दर्ज की शानदार जीत, लेकिन लक्ष्मीकांत बाजपेई हारेमेरठ में बीजेपी ने जीती 7 में से 6 सीटें।

मेरठ। पश्चिमी यूपी के मेरठ की सात विधानसभाओं में से छह सीटों पर भाजपा पर जीत हासिल की है, एक सीट सपा के खाते में आयी है। यहां कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला। बीजेपी को यहां सबसे बड़ा झटका पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई की हार से लगा।

मेरठ कैंट से भाजपा प्रत्‍याशी सत्‍य प्रकाश अग्रवाल ने बसपा के सतेंद्र सोलंकी को करीब 58 हजार वोटों से करारी शिकस्‍त दी है। वहीं मेरठ साउथ से बीजेपी के सोमेंद्र तोमर ने बसपा के हाजी मोहम्‍मद को 29 हजार वोटों से हराया।

यहां पर बीजेपी के संगीत सोम ने कड़े मुकाबले में सपा के अतुल प्रधान को शिकस्‍त दी। किठौर विधानसभा से भाजपा के सत्‍यवीर त्‍यागी को सबसे ज्‍यादा 90622 वोट मिले और जीत दर्ज की। इसके अलावा हस्‍तिनापुर से बीजेपी के दिनेश खटिक ने बसपा के योगेश वर्मा को पटखनी दी। और वहीं सिवालखास से भाजपा उम्‍मीदवार जितेंद्र पाल ने जबर्दस्‍त जीत दर्ज की। लेकिन शहर सीट पर लक्ष्मीकांत बाजपेई सपा प्रत्याशी से हार गए। सपा यहां मात्र एक सीट ही जीत सकी।

मेरठ कैंट सीट के विजेता

भाजपा प्रत्याशी सत्यप्रकाश अग्रवाल (76,618 मतों से विजयी)

सत्यप्रकाश अग्रवाल - 1,32,284

सतेन्द्र सोलंकी - 55,666

रमेश धींगडा - 39,575

संजीव धामा - 3841

नरेश चन्द्रा - 393

मेरठ शहर से सपा के विजयी प्रत्याशी रफीक अंसारी।

मेरठ शहर सीट पर प्रत्याशियों के टोटल स्कोर -

मेरठ शहर सीट के विजेता - सपा प्रत्याशी रफीक अंसारी (28,820 मतों से विजयी)

रफीक अंसारी - 1,03,140

डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी - 74320

पंकज जौली - 12,617

ज्ञानेन्द्र शर्मा - 625

हस्तिनापुर सीट पर प्रत्याशियों के टोटल स्कोर

हस्तिनापुर सीट के विजेता - भाजपा से दिनेश खटीक (36,045 मतों से विजयी)

दिनेश खटीक - 99,374

योगेश वर्मा - 63,329

प्रभुदयाल बाल्मिकी - 48,951

कुसुम रालोद - 6531

किठौर सीट पर प्रत्याशियों के टोटल स्कोर

किठौर सीट के विजेता - भाजपा से सत्यवीर त्यागी (10,800 मतों से विजयी)

सत्यवीर त्यागी - 89,817

शाहिद मंजूर - 79,017

गजराज नागर - 61,915

मतलूब गौड - 6,543

सरधना सीट पर प्रत्याशियों के टोटल स्कोर

सरधना सीट के विजेता - भाजपा से संगीत सोम (21,595 मतों से विजयी)

संगीत सोम - 97,835

अतुल प्रधान - 76,240

इमरान याकूब - 57,181

वकील चौधरी - 3,971

सिवालखास सीट पर प्रत्याशियों के टोटल स्कोर

सिवालखास सीट के विजेता - भाजपा से जितेन्द्र सतवई (11,407 मतों से विजयी)

जितेन्द्र सतवई - 72,771

गुलाम मोहम्मद - 61,364

यशवीर सिंह - 44,639

नदीम चौहान - 42,479

मेरठ दक्षिण सीट पर प्रत्याशियों के टोटल स्कोर

मेरठ दक्षिण सीट के विजेता - भाजपा से सोमेन्द्र तोमर (35,395 मतों से विजयी)

सोमेन्द्र तोमर - 1,13,225

याकूब कुरैशी - 77,830

आजाद सैफी - 69,117

पप्पू गुर्जर - 5462

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.