राम मंदिर कभी भाजपा का मुद्दा नहीं रहा : साक्षी महाराज 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   7 Jan 2017 4:30 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
राम मंदिर कभी भाजपा का मुद्दा नहीं रहा : साक्षी महाराज भाजपा के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज। 

मेरठ (भाषा)। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि राम मंदिर कभी भी भाजपा का मुद्दा नहीं रहा है और पार्टी इस बार भी मंदिर के नाम पर वोट नहीं मांगेगी।

यहां संत समागम में शामिल होने आए साक्षी महाराज ने अपना संबोधन खत्म होने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर को लेकर किए गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा, ‘‘यह भाजपा का मुद्दा नहीं है राम मंदिर का मुद्दा साधु-संतों का है. यह विहिप का मुद्दा है. राम मंदिर भाजपा का मुद्दा कभी नहीं रहा। इस बार भी पार्टी राम मंदिर के नाम पर वोट नहीं मांगेगी।

सांसद ने कहा कि राम मंदिर पर तीन तरह से निर्णय हो सकता है. इनमें एक उच्चतम न्यायालय के फैसले से, दूसरा संसद में सहमति से और तीसरा मुसलमानों द्वारा उदारता दिखा कर।

प्रदेश में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा, यह पूछने पर साक्षी महाराज ने कहा, ‘‘भाजपा के लिए उत्तर प्रदेश में चेहरों की कमी नहीं है लेकिन यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है और समय आने पर संसदीय बोर्ड स्वयं मुख्यमंत्री का नाम तय करेगा।''

उत्तर प्रदेश के सत्तारुढ़ सपा के झगड़े पर उन्होंने कहा कि अब तक जो हिंदू और मुसलमानों को आपस में लड़ा रहे थे, आज उनका परिवार और पार्टी टूटने के कगार पर है।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.