भाजपा अपने फायदे के लिए गुजरात-मुजफ्फरनगर जैसी घटनाएं दोहरा सकती है: आजम
गाँव कनेक्शन 19 Oct 2016 1:50 PM GMT

मुजफ्फरनगर (भाषा)। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने फायदे के लिए गुजरात और मुजफ्फरनगर जैसी घटनाओं को दोहरा सकती है।
कल शाम यहां संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राम मंदिर मुद्दे पर मतदाताओं के ध्रवीकरण की और राज्य में तनाव पैदा करने की कोशिश कर सकती है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर मुद्दा उच्चतम न्यायालय में लंबित है और न्यायपालिका पर उन्हें पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि वे न्यायालय के फैसले को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं लेकिन कुछ लोग इस मुद्दे को फिर से सुलगाना चाहते हैं।
मुजफ्फरनगर के प्रभारी खान ने यहां जिले की योजना से संबंधित एक बैठक में भाग लिया। 2016-17 की योजना के लिए 278 करोड़ रुपए का बजट पारित किया गया है। उन्होंने गरीबों को ई-रिक्शा भी वितरित किया।
More Stories